हाथी के टक्कर से सैरांग राजधानी एक्सप्रेस कई कोच पटरी से उतरे, रेलवे ने जमालपुर में खोला हेल्प सेंटर
बिहार के मुंगेर में सैरांग राजधानी एक्सप्रेस एक हाथी से टकरा गई, जिससे कई कोच पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद रेलवे ने जमालपुर में एक हेल्प सेंटर खोला ...और पढ़ें

रेलवे ने जमालपुर में खोला हेल्प सेंटर
HighLights
हाथी से टकराने से सैरांग राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त
मुंगेर में हुई दुर्घटना, कई कोच पटरी से उतरे
रेलवे ने जमालपुर में खोला यात्रियों के लिए हेल्प सेंटर
संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर)। मिजोरम के सैरांग स्टेशन से चलकर आनंद विहार टर्मिनल जा रही ट्रेन संख्या 20507 राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार की रात बड़े हादसे का शिकार हो गई। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफ रेलवे) के जमुनामुख और कामपुर रेलवे स्टेशन के बीच हाथियों के झुंड से टकराने के बाद राजधानी एक्सप्रेस के कई कोच पटरी से उतर गए।
हादसे में सात थ्री एसी और एक एसी प्रथम श्रेणी का कोच बेपटरी हो गया। इस घटना में आठ हाथियों की मौत हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में कोच संख्या बी-6, बी-7, बी-8, बी-9, बी-10, बी-11, बी-12, एच-1 के साथ इंजन भी पटरी से उतर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया, लेकिन रेलवे प्रशासन की तत्परता से किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के तुरंत बाद एनएफ रेलवे और मालदा रेल मंडल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बहाली कार्य शुरू किया गया। इस राजधानी एक्सप्रेस में जमालपुर के कुल 11 यात्री सवार थे, जिनमें से दो यात्री सैरांग स्टेशन से ट्रेन में चढ़े थे।
खबरें और भी
जमालपुर से 30 यात्रियों का टिकट
वहीं जमालपुर स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल के लिए कुल 30 यात्रियों ने इस ट्रेन में आरक्षण कराया था। हादसे की सूचना मिलते ही यात्रियों के परिजन जमालपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने लगे और अपने स्वजनों की कुशलक्षेम जानने के लिए व्याकुल दिखे।
यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा को देखते हुए जमालपुर रेलवे स्टेशन पर हेल्प सेंटर खोला गया। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के अधिकारियों के निर्देश पर प्लेटफार्म संख्या एक स्थित सहयोग केंद्र के पास रेलवे अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह सक्रिय नजर आए।
राजधानी एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे विलंब
स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार, सीएमआइ संजीव कुमार गुप्ता, सीआईटी अमर कुमार, सीएचआइ पंकज कुमार सहित चेकिंग स्टाफ यात्रियों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते रहे। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारण राजधानी एक्सप्रेस लगभग 12 घंटे विलंब से चल रही है। राहत व ट्रैक बहाली कार्य के बाद ट्रेन को धीरे-धीरे गंतव्य की ओर रवाना किया गया है।
संभावना जताई जा रही है कि राजधानी एक्सप्रेस रविवार की सुबह जमालपुर जंक्शन पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
इन 30 यात्रियों का था जमालपुर से आरक्षण
- ऋषिकेश रिशु
- मिथुन कुमार राय
- दीपशिखा केशा
- श्वेता
- रेखा देवी
- मंजू देवी
- प्रियंका भगत
- इंद्रजीत कुमार
- निस्ता
- रमन कुमार महाराज
- अजय कुमार
- अभिषेक कुमार
- अभिषेक आनंद
- दीपक कुमार
- अजीत कुमार
- अनामिका कुमारी
- एसके राय
- नीरज कुमार
- अर्चना कुमारी
- रेणु कुमारी
- अंजली देवी
- अमिता चौधरी
- सुजाता झा
- रामानंद शाह
- शशि कुमारी
- शकील सिद्दीकी
- अशोक कमल
- नीलम गुप्ता
- ज्ञाननंद झा
- सत्यनारायण शाह
ट्रेन में सवार 11 यात्रियों की सूची
- शुभम कुमार
- विवेक कुमार
- पंकज कुमार
- निर्मला देवी
- शालिनी
- आनंद कुमार
- जैकब जेसी
- मोहम्मद तौसीफ आलम
- खुशबू रानी
- सुमित कुमार
- अनिल कुमार