Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कन्हैया हत्याकांड: सांसद पप्पू यादव ने खरीक थानाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीधे IG और SSP से की शिकायत

    Updated: Thu, 14 May 2026 12:57 AM (IST)

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने खरीक बाजार में कन्हैया मोदी के परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया। उन्होंने खरीक थानाध्यक्ष पर अपराधियों को संरक्ष ...और पढ़ें

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव। फाइल फोटो

    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पप्पू यादव ने कन्हैया मोदी के परिजनों से मुलाकात की।

    2. खरीक थानाध्यक्ष पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप।

    3. सांसद ने सीधे IG और SSP को फोन पर जानकारी दी।

    संवाद सूत्र, खरीक। बुधवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव खरीक बाजार स्थित मोदी टोला पहुंचे। वहां उन्होंने मृतक कन्हैया कुमार मोदी के परिजनों से मिलकर सांत्वना देते हुए न्याय का भरोसा दिया। इसके बाद पप्पू यादव ने मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों से कन्हैया हत्याकांड मामले की पूरी जानकारी ली।

    परिजनों एवं ग्रामीणों ने खरीक थानाध्यक्ष की जमकर शिकायत की। साथ ही सांसद को यह भी बताया कि अब कुख्यात ऋषव चौधरी के भाई केशव चौधरी ने केस नहीं उठाने पर पूरे परिवार को हत्या की धमकी दी है। जिसके कारण परिवार में दहशत का माहौल है।

    IG और SSP को फोन कर दी जानकारी

    पप्पू यादव ने मौके से ही भागलपुर आइजी और एसएसपी को फोन पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। दोनों पुलिस पदाधिकारियों को बताया कि खरीक थानेदार अपराधियों और माफियाओं को संरक्षण देते हैं।

    अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद लगातार खरीक थाना के थानेदार और दारोगा से फोन पर बात की है। जिसके बाद पुलिस और अपराधियों की मिलीभगत से सरेंडर करने की सेटिंग हुई।

    सांसद पप्पू यादव ने कहा कि वे आइजी और एसएसपी से मिलकर इस विषय में बात करेंगे। किसी भी कीमत पर दोषी बचेगा नहीं, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

    थाने के पास हत्याकांड

    बता दें कि बीते शनिवार की देर रात खरीक बाजार स्थिति मोदी टोली निवासी कन्हैया कुमार मोदी को थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर अपराधियों ने गोली मार दी थी।

    इधर, थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद चार घंटे के अंदर ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में केस का अनुसंधान जारी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार के पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, 30 मई तक फ्री में होगा ये जरूरी काम 

    यह भी पढ़ें- पानी में यूरिन मिलाकर मटन धो रहा था विक्रेता, सीतामढ़ी में सड़क पर हंगामा