Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, 30 मई तक फ्री में होगा ये जरूरी काम 

    Updated: Thu, 14 May 2026 12:46 AM (IST)

    बिहार में 91.25 लाख पेंशनभोगियों ने जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। शेष पेंशनधारी 30 मई तक पंचायत शिविरों या कॉमन सर्विस सेंटर पर निःशुल्क जीवन प्रमाणीकर ...और पढ़ें

    पेंशनभोगियों के लिए 30 तक मौका। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    पेंशनभोगियों के लिए 30 तक मौका। ग्राफिक्स एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. 91.25 लाख पेंशनभोगियों ने जीवन प्रमाणीकरण कराया।

    2. 30 मई तक निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण अवश्य कराएं।

    3. पंचायत शिविरों या CSC पर सुविधा उपलब्ध।

    राज्य ब्यूरो, पटना। समाज कल्याण विभाग मंत्री डा.श्वेता गुप्ता ने बुधवार को सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की योजनाओं की प्रगति और मानीटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि अब तक 91 लाख 25 हजार पेंशनधारियों ने जीवन प्रमाणीकरण कराया है। शेष पेंशनधारी 30 मई तक पंचायत स्तरीय शिविर या निकट के कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से निशुल्क जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेशन) करा लें, ताकि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि उन्हें निर्बाध रूप से मिलती रहे।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सभी पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा कराया जाए। इसके लिए विज्ञापन के जरिए सूचना दी जाए।

    सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। योजनाओं की सतत निगरानी करते हुए जमीनी स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव एचआर श्रीनिवास एवं निदेशक धर्मेन्द्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- बिहार सरकार का पंचायत सचिवों को प्रस्ताव काम पर लौटने पर मांगों पर होगा विचार

    यह भी पढ़ें- कार्रवाई में देरी पर नपेंगे अधिकारी, कार्यपालक सहायकों को परीक्षा पास करना अनिवार्य; बिहार सरकार के अहम फैसले