यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'गोरा नाग और काला नाग', नीतीश कुमार के फेमस MLA का तीखा बयान; JDU नेता बोले- माफी मांगनी चाहिए
बिहार के नवगछिया में आयोजित एक बैठक में विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही दल के सांसद अजय मंडल और पूर्व सांसद बुलो मंडल पर तीखा हमला बोला। गोपाल मंडल ने बु ...और पढ़ें

HighLights
- विधायक गोपाल मंडल के तीखे बयान से राजनीतिक माहौल गरमाया
- गोपाल मंडल ने अजय मंडल पर आरोप लगाया कि वे एनटीपीसी से प्रतिदिन पांच लाख रुपये वसूलते हैं।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। नवगछिया के बिहपुर में आयोजित बैठक में गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने अपने ही दल के सांसद अजय मंडल और पूर्व सांसद बुलो मंडल के खिलाफ तीखे बयान दिए, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
गोपाल मंडल ने बुलो मंडल को 'गोरा नाग' और अजय मंडल को 'काला नाग' कहा और आरोप लगाया कि बुलो मंडल को पहले कोई नहीं पूछ रहा था, लेकिन अब वे पार्टी के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं और उनका महत्व बढ़ गया है।
बुलो मंडल पर लगाए आरोप
गोपाल मंडल ने कहा कि बुलो मंडल ने उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है, जबकि उन्होंने ही बुलो के दुश्मन को मरवा दिया था। तब जाकर उनकी जान बची थी। कभी एहसान नहीं मानते हैं।
अजय मंडल पर लगाए आरोप
गोपाल मंडल ने अजय मंडल पर आरोप लगाया कि वे एनटीपीसी से प्रतिदिन पांच लाख रुपये वसूलते हैं और उनके पास कोई अन्य काम नहीं है।
उन्होंने कहा कि अजय मंडल ने उनके विधानसभा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया है। दूसरी विधानसभा के लिए कुछ किया हो वह मुझे जानकारी नहीं है।
पार्टी में विरोध के स्वर
गोपाल मंडल के इस बयान से उनकी अपनी पार्टी में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। पार्टी के नेताओं ने कहा कि गोपाल मंडल के बयान से पार्टी की छवि खराब हुई है और उनसे माफी की मांग की है।
ये भी पढ़ें- 'बिहार क्या पहले स्विट्जरलैंड था, जीडीपी का भी पता नहीं' तेजस्वी यादव के विकास वाले बयान पर प्रशांत किशोर का तंज
ये भी पढ़ें- JDU की नई प्रदेश कमेटी में किन वर्गों का रखा गया विशेष ख्याल? हारे हुए कैंडिडेट को भी पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी