Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बिहार क्या पहले स्विट्जरलैंड था, जीडीपी का भी पता नहीं' तेजस्वी यादव के विकास वाले बयान पर प्रशांत किशोर का तंज

    By Agency Edited By: Piyush Kumar
    Updated: Mon, 26 Aug 2024 10:14 AM (IST)

    प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। दरअसल पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बिहार के विकास को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा था। तेजस्वी यादव ने कहा कि ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
    प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव का विकास पर बात करना हास्यास्पद है: प्रशांत किशोर
    2. तेजस्वी जब उपमुख्यमंत्री थे, तो बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था: प्रशांत किशोर
    3. तेजस्वी के विकास वाले बयान पर प्रशांत किशोर ने टिप्पणी की है।

    एएनआई, नई दिल्ली। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पर निशाना साधा है। दरअसल, तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए नीतीश कुमार सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्ट में लिखा,"बिहार में 'डबल इंजन' की सरकार है। इसके बावजूद राज्य विकास के मामले में पिछड़ रहा है।"

    तेजस्वी का विकास पर बात करना हास्यास्पद: प्रशांत किशोर

    तेजस्वी यादव के बयान पर प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव जाति, रंगदारी, शराब,माफिया, अपराध पर बोलते हैं तो मैं टिप्पणी कर सकता हूं, लेकिन अगर वो विकास मॉडल पर चर्चा करते हैं, तो सब हास्यास्पद है।

    प्रशांत किशोर ने आगे कहा, वो पिछले 15 सालों से सत्ता में हैं। उन्होंने नहीं पता कि जीडीपी क्या है जीडीपी वृद्धि क्या है। वो बिहार की विकास की बात कर रहे हैं।

    प्रशांत किशोर ने कहा कि जहां तक अपराध का सवाल है, छह महीने पहले जब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री थे, तो बिहार उनके लिए स्विट्जरलैंड था छह महीने के बाद बिहार गटर बन गया है। अगर आज नीतीश कुमार एक बार फिर महागठबंधन में शामिल हो जाएं तो बिहार उन्हें फिर से अच्छा लगने लगेगा।

    तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?

    दरअसल, तेजस्वी ने पोस्ट में लिखा था कि भाजपा केवल सत्ता की भूखी है और जनता की चिंताओं की उपेक्षा करती है। तेजस्वी यादव ने पोस्ट में आगे कहा,"बिहार बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई और भ्रष्टाचार में नंबर वन है। अपराध में भी बिहार नंबर वन है। केंद्र और राज्य में सरकार होने के बावजूद कुछ भी ठीक नहीं किया गया है। बीजेपी के लोग सत्ता के लालची हैं ''उन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है।''

    खबरें और भी

    तेजस्वी यादव ने पोस्ट में लिखा,15 वर्षों से अधिक बिहार में BJP-NDA की सरकार है। 10 वर्षों से केंद्र में इनकी डबल इंजन सरकार है। हमारे बीच के 17 महीनों के सेवाकाल में ही नौकरी-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में रिकॉर्डतोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए।