आदर्श आचार संहिता मामले में भागलपुर कोर्ट में पेश हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव, गवाह के न आने पर वारंट जारी
झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव आदर्श आचार संहिता मामले में भागलपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। ...और पढ़ें

मंत्री संजय प्रसाद यादव। (फाइल फोटो)
HighLights
मंत्री संजय प्रसाद यादव आदर्श आचार संहिता मामले में पेश हुए।
भागलपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई उनकी उपस्थिति।
गवाह के अनुपस्थित रहने पर वारंट जारी करने का आदेश।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में अधिवक्ता नारायण पाठक के साथ उपस्थित हुए।
व्यवहार न्यायालय के बाहर दस बजे से ही समर्थकों की हलचल तेज हो गई थी। तय समय पर मंत्री कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता चेंबर पहुंचे और वहां से सीधे विशेष न्यायाधीश अंचल द्विवेदी के न्यायालय में उपस्थित हुए।
उन्हें सदेह उपस्थित होने का आदेश विशेष न्यायालय से जारी हुआ था। जिसकी जानकारी मिलते ही मंत्री न्यायालय में तय तिथि पर मंगलवार को उपस्थित हो गए। उनकी उपस्थिति के बाद भी गवाह के नहीं आने पर विशेष न्यायाधीश ने गवाह पर वारंट जारी करने का आदेश दे दिया है।
सन्हौला बाजार में फोटो लगा पोस्टर पाए जाने पर दर्ज हुआ था केस
सन्हौला बाजार स्थित स्टार इलेक्ट्रानिक की दुकान के भवन पर तब गोड्डा के पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव की फोटो लगी पोस्टर पाई गई थी। बिना किसी वैध प्राधिकार के पूजा अभिनंदन के रूप में पूर्व विधायक का निवेदक के रूप में पोस्टर बरामद किया गया था।
तत्कालीन प्रखंड कृषि पदाधिकारी गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने उसे आदर्श चुनाव आचार संहिता का उलंघन मानते हुए सन्हौला थाने में बिहार संपत्ति विरूपण अधिनियम 1985 के तहत केस दर्ज कराया था। दर्ज केस में संजय प्रसाद यादव को नामजद आरोपित बनाया था।