Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रांची छात्र आंदोलन: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने प्रदर्शनकारियों से की मुलाकात, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:33 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की और राहुल गांधी को 'झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री' बताया। उन्होंने JPSC/JSSC परीक् ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री संजय सेठ। फोटो पीटीआई

    केंद्रीय मंत्री संजय सेठ। फोटो पीटीआई

    HighLights

    1. केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने रांची में छात्रों का समर्थन किया।

    2. राहुल गांधी को 'झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री' बताया।

    3. JPSC/JSSC परीक्षाओं की CBI जांच और रद्द करने की मांग।

    डिजिटल डेस्क, रांची। रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात की और कहा कि राहुल गांधी भारत में झूठ की सबसे बड़ी फैक्ट्री हैं और देश यह बात जानता है।

    उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें रांची और झारखंड आना चाहिए। संजय सेठ ने राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे आएं और मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठें।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झारखंड के लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी लापता हैं। देश उनके दोहरे रवैये को जानता है। उन्होंने झारखंड के युवाओं को सलाम करते हुए कहा कि छात्रों ने बिना किसी देश-विरोधी या जाति-आधारित नारे के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

    सेठ ने कहा कि JPSC और JSSC सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की CBI और ED से जांच होनी चाहिए और परीक्षाएं रद होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने यह भी मांग उठाई कि पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट के दौरान जान गंवाने वाले 19 छात्रों के परिवारों को ₹1-1 करोड़ दिए जाने चाहिए। इससे कम कुछ भी मंजूर नहीं है।

    राज्य सरकार पर बोला हमला

    संजय सेठ ने कहा कि राज्य सरकार की नीयत में खोट है, इसलिए वह दोहरा चरित्र दिखा रही है। अगर राज्य सरकार में नैतिकता होती, तो पहले ही दिन मुख्यमंत्री को यहां आना था और छात्रों की CBI जांच की मांग को स्वीकार कर लेते।

    खबरें और भी

    उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि CBI जांच करवाने में क्या आपत्ति है? किस-किस को हिस्सेदारी मिलती थी, इसकी जांच होनी ही चाहिए।

    उन्होंने कहा कि बच्चों के जमीन के पट्टे तक ले लिए गए। यहां भी लैंड फॉर जॉब स्कैम हुआ है। बच्चों की जमीनों के असली पेपर ले लिए गए, यहां तो सीट ही बेच दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जांच से डर रही है, क्योंकि बड़ी मछलियां गर्द में आ चुकी हैं, जो आपके आस-पास घूमती हैं।

    आज फिर बात करेगी सरकार

    बता दें कि JPSC-JSSC समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्र रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 16 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। दूसरी ओर सरकार से लगातार बातचीत भी हो रही है।

    आज एक बार फिर 7 छात्रों के डेलीगेशन से सरकार की बातचीत होनी है। प्रदर्शनकारी छात्र परीक्षा रद करने और मामले की CBI जांच को लेकर अड़े हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Ranchi Protest: जो घर पर सो रहे हैं, वैसे राजनीतिक संगठनों से ज्ञापन ले रही है सरकार, भड़के आंदोलनरत छात्र