Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Vidhan sabha Elections 2025: नीतीश के मंत्री अशोक चौधरी के बड़े बोल, विधानसभा चुनाव के पहले तेजस्वी यादव ने मान ली हार

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 02:27 PM (IST)

    Bihar Vidhan sabha Elections 2025 बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि घबराहट में विपक्ष लोकतंत्र की पारदर्शिता पर सवाल उठा रहा है। यह अ ...और पढ़ें

    Bihar Vidhan sabha Elections 2025 बिहार के सीएम नीतीश कुमार के चहेते मंत्री अशोक चौधरी जमुई पहुंचे।
    Bihar Vidhan sabha Elections 2025 बिहार के सीएम नीतीश कुमार के चहेते मंत्री अशोक चौधरी जमुई पहुंचे।

    जागरण संवाददाता, जमुई। Bihar Vidhan sabha Elections 2025 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चहेते और उनकी कैबिनेट के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी Ashok Chaudhry ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले विपक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव समेत राहुल गांधी की अगुआई वाली कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। विपक्ष को लताड़ते हुए अशोक चौधरी ने  कहा कि विपक्ष ने चुनाव के पहले ही अपनी हार मान ली है।  

    घबराहट में है बिहार का विपक्ष

    जमुई में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे बिहार के मंत्री ने कहा कि घबराहट में विपक्ष Tejashwi Yadav लोकतंत्र की नियमित पारदर्शिता पर अनर्गल सवाल उठा रहा है। यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे प्रतीत होता है कि विपक्ष Lalu Yadav RJDअपनी हार का बहाना तलाश रहा है। वे शनिवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

    चुनाव आयोग पर सवाल उठाना गलत

    अशोक चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग Election Commission of India की विश्वनीयता पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक परंपराओं का अपमान है। झूठ प्रचार के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास विपक्ष की बौखलाहट को उजागर करता है। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav के सवाल की एनडीए के पास कोई विजन नहीं है के जवाब में अशोक चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव यह बताएं कि उनके माता - पिता Lalu Yadav News के शासनकाल में बिहार Bihar Politics News में कितने मेडिकल और कितने इंजीनियरिंग कालेज खोले गए?

    यह भी पढ़ें : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने जारी किया गीत, तेजस्वी का नाम लेते हुए वादों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त

    चरवाहा विद्यालय वाले कर रहे राजनीतिक ढोंग

    मंत्री ने लालू यादव और उनकी पार्टी राजद पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनकी राजनीतिक सोच चरवाहा विद्यालय से प्रेरित हो वे आज कलम बांटने का राजनीतिक ढोंग कर रहे हैं। Bihar Politics ऐसी मानसिकता वाले लोगों को बिहार की जनता पहचान चुकी है। कभी बिहार की जनता ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करने वाले हैं। मंत्री अशोक चौधरी के साथ बिहार सरकार के एक और  मंत्री समित सिंह, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, कुमार त्रिपुरारी सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष ई. शंभूशरण आदि उपस्थित थे।

    खबरें और भी