Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने जारी किया गीत, तेजस्वी का नाम लेते हुए वादों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 11:50 AM (IST)

    राजद ने एक चुनावी अभियान गीत जारी किया है। अभियान गीत किसानों और मजदूरों के जीवन को बेहतर बनाने पर केंद्रित है और इसके वीडियो में उन्हीं चेहरों को दिख ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव। जागरण आर्काइव।
    तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव। जागरण आर्काइव।

    HighLights

    1. राष्ट्रीय जनता दल ने अपने गीत में तेजस्वी को बताया बेटा
    2. दावा यह कि राजद की सरकार बनी तो आएगी खुशहाली

    राज्य ब्यूरो, पटना। तेजस्वी यादव को मजबूत, ईमानदार और दूरदर्शी नेता के साथ 'बिहार का बेटा' बताते हुए राजद ने एक चुनावी अभियान गीत जारी किया है। इसमें राजद के प्रमुख वादों का उल्लेख है। दावा यह कि राजद की सरकार बनने पर पढ़ाई, दवाई, कमाई की पर्याप्त व्यवस्था होगी।

    रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण होगा और किसानों-मजदूरों के साथ संविधान को संरक्षण मिलेगा। अभियान गीत किसानों और मजदूरों के जीवन को बेहतर बनाने पर केंद्रित है और इसके वीडियो में उन्हीं चेहरों को दिखाया जा रहा है।

    राजद व तेजस्वी के फेसबुक अकाउंट और एक्स हैंडल से जारी इस अभियान गीत द्वारा तेजस्वी की छवि जमीनी और जुझारू नेता के रूप में बनाने का प्रयास है। ऐसा नेता, जो बिहार में शासन के परिदृश्य में बदलाव लाने में सक्षम है।