भागलपुर में 33 महिलाओं से 45 लाख रुपए की ठगी, पेट्रोल पंप खोलने का झांसा देकर लगाया चूना
भागलपुर में 33 महिलाओं को पेट्रोल पंप में नौकरी और हिस्सेदारी का झांसा देकर 45 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई है। मीनू देवी नामक महिला ने उनसे बैंक से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भागलपुर। बाइपास थानाक्षेत्र के मकससपुर महादलित टोला, बैजानी और फुलवरिया की रहने वाली 33 महिलाओं को पेट्रोल पंप खोलकर उसमें नौकरी देने का झांसा दे 45 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है।
ठगी की शिकार महिलाओं ने बैंक से दो-दो लाख रुपये का कर्ज लेकर स्थानीय मीनू देवी को इस आशा से सौंप दिया था कि वह भागलपुर में पेट्रोल पंप खोलकर उन्हें नौकरी देगी। पेट्रोल पंप की कमाई में भी हिस्सेदारी देगी।
इन भोली-भाली और कम पढ़ी लिखी महिलाओं को मीनू देवी ने ठगी का शिकार बना लाखों का चूना लगा दिया। ठगी की शिकार 33 महिलाओं में 18 पीड़ितों ने गुरुवार को एसएसपी प्रमोद कुमार यादव से मामले में न्याय की गुहार लगाई।
एसएसपी ने ठगी की शिकार हुई महिलाओं को न्याय दिलाने को लेकर आश्वस्त किया है। मामले में डीएसपी विधि-व्यवस्था और बाइपास थानाध्यक्ष को जरूरी दिशा-निर्देश दिया है।
सभी को होगी अच्छी कमाई, इसी संवाद में महिलाएं खा गई गच्चा
ठगी की शिकार महिलाओं ने बताया कि मीनू देवी ने उन्हें यह बोलकर ठगी का शिकार बना लिया कि वह भागलपुर में पेट्रोल पंप खोलेगी। जिससे अच्छी कमाई होगी। उसमें सबका हिस्सा होगा। नौकरी भी मिलेगी। बस उन्हें बैंक से लोन लेकर दो-दो लाख रुपये पेट्रोल पंप खोलने के लिए लगाने होंगे।
खबरें और भी
बस महिलाएं मीनू की बातों में आकर किसी ने दो तो किसी ने डेढ़ लाख रुपये का लोन लेकर दे दिया और गच्चा खा गई।मीनू देवी रुपये लेकर फुर्र हो गई। जब महिलाओं को किसी तरह का न काम मिला ना ही पेट्रोल पंप देखने को मिला तो वह थक-हार कर न्याय की गुहार लगाने एसएसपी कार्यालय पहुंच गई।