Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेगूसराय में कौओं की रहस्यमयी मौत, जांच में जुटा पशु चिकित्सा विभाग

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:05 PM (GMT+05:30)

    भगवानपुर प्रखंड के चेरिया गांव में कौओं की अचानक मौत से ग्रामीणों में चिंता है। पशु चिकित्सा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कीटनाशक क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, भीठसारी (भगवानपुर)। भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र की भीठसारी पंचायत के चेरिया गांव में कौओं की अचानक हो रही मौत ने इलाके में हलचल मचा दी है। बीते कुछ दिनों में कई कौए मृत पाए जाने के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग सक्रिय हो गया है और जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

    पशु चिकित्सा प्रभारी डा. बैजनाथ राय ने बताया कि क्षेत्र में कौओं की असामान्य मृत्यु की घटना सामने आई है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। मृत कौओं का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मामला किसी वायरल संक्रमण से जुड़ा है या नहीं।

    प्रारंभिक जांच में कीटनाशक के प्रभाव की आशंका जताई जा रही है। डॉ. राय के अनुसार, यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है, इसलिए विभाग सतर्कता बरत रहा है।

    साथ ही आसपास के मुर्गी फार्मों की भी जांच की जा रही है, ताकि किसी संक्रामक बीमारी के फैलाव की संभावना को समय रहते रोका जा सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मृत पक्षियों के संपर्क में आने से बचें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

    ग्रामीणों को सतर्क रहने और अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

    यह भी पढ़ें- मायापुर बना बिहार का मिलेट्स पावर हब, मोटे अनाज की खेती को दे रहा नई दिशा

    यह भी पढ़ें- West champaran News : बिजली समस्या के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा, 72 घंटे में शिकायतों का निपटारा

    खबरें और भी