श्रावणी मेला 2026: बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, अब 28 अगस्त तक चलेगी भागलपुर-किउल स्पेशल ट्रेन
पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भागलपुर-किउल के बीच चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (03407-03408) की परिचा ...और पढ़ें
-1783629803034_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
श्रावणी मेला 2026 के लिए ट्रेन सेवा विस्तार।
भागलपुर-किउल स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त तक चलेगी।
यात्रियों की भीड़ कम करने को रेलवे का फैसला।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने भागलपुर से किउल के बीच चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है।
रेलवे ने ट्रेन संख्या 03407-03408 को 11 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक रोजाना चलाने का फैसला लिया है। पूर्व रेलवे कोलकाता ने नौ जुलाई 2026 गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार यह ट्रेन मौजूदा समय, ठहराव और कोच संरचना के साथ ही चलेगी। इसका उद्देश्य मेले के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को भी कम करना है।
क्या है ट्रेन का शेड्यूल
1. ट्रेन संख्या 03407 भागलपुर से किउल तक रोज चलेगी।
2. ट्रेन संख्या 03408 किउल से भागलपुर तक रोज चलेगी।
इसकी अवधि 11 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक की होगी। जिसमें कुल 49 फेरे लगेंगे। रेल प्रशासन की माने तो पहले यह स्पेशल ट्रेन दस जुलाई 2026 तक अधिसूचित थी। अब इसे बढ़ाकर 28 अगस्त 2026 तक कर दिया गया है।
रेल अधिकारियों की माने तो श्रावणी मेला के कारण बाबा धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।
पूर्व रेलवे के मालदा, हावड़ा, आसनसोल और सियालदह मंडल के साथ सभी संबंधित स्टेशनों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय सारिणी की पुष्टि कर लें ताकि किसी किस्म की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
यह भी पढ़ें- Rath Yatra Special Trains: दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, 4 जोड़ी टाटानगर होकर गुजरेंगी
यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली, पुणे और गुजरात जाने वाले यात्रियों को राहत, 11 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी