गंगा पार करने का नया सहारा बनी ट्रेन; भागलपुर से मुंगेर, नवगछिया होते हुए कटिहार तक 3 रेल गाड़ियां, सबौर से भी एक ट्रेन
Bhagalpur to Katihar Special Trains: विक्रमशिला सेतु मरम्मत के कारण सड़क बंद होने पर रेलवे और जिला प्रशासन ने भागलपुर ...और पढ़ें

Bhagalpur to Katihar Special Trains: विक्रमशिला पुल बंद है, इस कारण रेलवे ने तीन ट्रेन की घोषणा की है।
HighLights
विक्रमशिला सेतु मरम्मत के कारण सड़क मार्ग बंद हुआ।
भागलपुर-कटिहार के बीच तीन स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं।
दैनिक यात्रियों, व्यापारियों को सुरक्षित यात्रा का विकल्प मिला।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur to Katihar Special Trains: विक्रमशिला सेतु के मरम्मत कार्य को लेकर सड़क मार्ग बंद होने के बाद अब रेलवे और जिला प्रशासन ने संयुक्त पहल कर मुसाफिरों को बड़ी राहत दी है। भागलपुर से नवगछिया होते हुए कटिहार तक तीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। इनमें दो पैसेंजर और एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। गुरुवार से ये तीनों ट्रेनें नवगछिया होकर गुजरने लगी हैं, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन का सुरक्षित व सुलभ विकल्प तैयार हो गया है।
प्रशासनिक स्तर पर यह कदम उन दैनिक यात्रियों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिन्हें गंगा की लहरों पर बियाडा घाट से चलने वाले जहाजों (फेरी सेवा) में सफर करने से डर लगता है। हाल के दिनों में जलयान सेवा में यात्रियों की संख्या में भी गिरावट देखी जा रही थी। ऐसे में सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से आम मुसाफिरों के साथ-साथ व्यापारियों को भी माल लाने-ले जाने में काफी सुविधा होगी।
स्पेशल ट्रेनों की पूरी समय सारणी (टाइम टेबल)
ट्रेन सं. 03409 (भागलपुर ➔ कटिहार पैसेंजर स्पेशल):
परिचालन: प्रतिदिन
रूट: भागलपुर से नवगछिया होते हुए कटिहार
अवधि: 30 नवंबर 2026 तक निरंतर सेवा
प्रस्थान समय: पूर्व की भांति सुबह 07:00 बजे भागलपुर से
ट्रेन सं. 03410 (कटिहार ➔ भागलपुर पैसेंजर स्पेशल):
परिचालन: प्रतिदिन
रूट: कटिहार से नवगछिया होते हुए भागलपुर
अवधि: 8 अक्टूबर से 01 दिसंबर 2026 तक
ट्रेन सं. 05782 (कटिहार ➔ सबौर स्पेशल मेल):
परिचालन दिन: सप्ताह में 3 दिन (प्रत्येक गुरुवार, रविवार और सोमवार)
अवधि: 8 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक
ट्रेन सं. 05781 (सबौर ➔ कटिहार स्पेशल मेल):
परिचालन दिन: सप्ताह में 3 दिन (प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार)
अवधि: 9 अक्टूबर से 01 दिसंबर 2026 तक
सुबह 7 बजे खुलेगी भागलपुर-कटिहार पैसेंजर, सबौर से चलेगी मेल ट्रेन
शेड्यूल के अनुसार, भागलपुर से कटिहार के बीच चलने वाली एक पैसेंजर ट्रेन पूर्व की तरह ही सुबह 07:00 बजे भागलपुर स्टेशन से खुलेगी। इसके अलावा दो अन्य ट्रेनों का संयोजन तैयार किया गया है। रेलवे ने सबौर स्टेशन से भी कटिहार के लिए स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जो सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी।
1 दिसंबर तक जारी रहेगा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 03409 भागलपुर से कटिहार के लिए 30 नवंबर तक रोजाना चलेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 03410 कटिहार से भागलपुर के लिए 8 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक नियमित रूप से चलाई जाएगी।
दूसरी ओर, ट्रेन संख्या 05782 कटिहार से सबौर के लिए 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार, रविवार और सोमवार को संचालित होगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05781 सबौर से कटिहार के लिए 9 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार और मंगलवार को चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से नवगछिया, कटिहार और भागलपुर के बीच दैनिक रूप से यात्रा करने वाले हजारों लोगों को सड़क जाम और नदी पार करने की फजीहत से स्थाई मुक्ति मिलेगी।
