Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला: कांवड़ियों के साथ कदम मिलाकर चले युवा, की सिर और गर्दन की मालिश; ठंडे शर्बत-मेवे से मिटाई थकान

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:14 PM (GMT+05:30)

    सावन के पावन अवसर पर अखंड आरंभ फाउंडेशन के युवाओं ने सुल्तानगंज-देवघर कांवड़िया पथ पर श्रद्धालुओं की निस्वार्थ सेवा की। उन्होंने फल, शीतल जल, मेवा वित ...और पढ़ें

    कमरांय के पास अखंड आरंभ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने लगाया भव्य सेवा शिविर; फल, चाय व कोल्ड ड्रिंक का किया वितरण

    कमरांय के पास अखंड आरंभ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने लगाया भव्य सेवा शिविर; फल, चाय व कोल्ड ड्रिंक का किया वितरण

    HighLights

    1. अखंड आरंभ फाउंडेशन ने कांवड़ियों की निस्वार्थ सेवा की।

    2. युवाओं ने फल, शर्बत बांटकर थके कांवड़ियों की मालिश की।

    3. संस्था ने सामाजिक कार्यों में निरंतरता का संकल्प लिया।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। सावन के पावन अवसर पर सुल्तानगंज-देवघर कांवड़िया पथ पर आस्था और सेवा की अद्भुत मिसाल देखने को मिल रही है। कांवड़िया पथ स्थित कमरांय के पास 'अखंड आरंभ फाउंडेशन' के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बाबाधाम जा रहे श्रद्धालुओं की सेवा में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

    सेवा को बताया धर्म

    फाउंडेशन के दर्जनों युवाओं ने न केवल श्रद्धालुओं के बीच फल, शीतल जल, मेवा, कोल्ड ड्रिंक, शर्बत और गर्म चाय का वितरण किया, बल्कि भक्ति भाव में लीन होकर आगे बढ़ रहे कांवड़ियों के साथ कदम से कदम मिलाकर कुछ दूर तक पैदल चले। इस दौरान युवाओं ने राह में चलते-चलते थके-हारे कांवड़ियों के सिर और गर्दन की मालिश की, जिससे श्रद्धालुओं के चेहरे पर राहत भरी मुस्कान तैर गई।

    Akhand Aarambh Foundation Serves Kanwariyas in Bhagalpur

    'कांवड़ियों की सेवा आस्था के साथ-साथ मानवता का पुण्य कार्य'

    फाउंडेशन के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से आत्मीय संवाद कर उनकी यात्रा का हाल-चाल जाना और किसी भी अन्य आपात सहायता या आवश्यकता के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

    सहयोग व मानवता का संदेश

    कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बाबाधाम की कठिन यात्रा पर निकले कांवड़ियों को संबल प्रदान करना और समाज में निस्वार्थ सेवा, सहयोग व मानवता का संदेश फैलाना है। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि ईश्वर की सच्ची साधना और अत्यंत पुण्य का कार्य है।

    खबरें और भी

    सामाजिक सरोकार के कार्यों में निरंतर डटे रहेंगे युवा

    इस सेवा शिविर को सफल बनाने में कुमार सानू, हर्ष शांडिल्य, अभिनव शांडिल्य, नीरज कुमार, सचिन राज, रोहित तिवारी, राहुल सिंघानिया, पीयूष तिवारी, शंकर प्रसाद तिवारी और सौरभ कुमार सहित फाउंडेशन के कई सहयोगी मुस्तैदी से डटे रहे।

    हमारा संकल्‍प सबके ह‍ित में है

    अखंड आरंभ फाउंडेशन की ओर से संकल्प व्यक्त किया गया कि संस्था भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और जनसेवा के विभिन्न कार्यों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने का प्रयास जारी रखेगी।

    यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के पैर दबाते दिखे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय; सेवा शिविर में अपने हाथों से की शिवभक्तों की मालिश