कांवड़ियों के पैर दबाते दिखे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय; सेवा शिविर में अपने हाथों से की शिवभक्तों की मालिश
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बांका के कटोरिया में श्रावणी मेले के दौरान कांवरिया सेवा शिविर में शिवभक्तों के पैरों की मालिश की। उन्होंने ...और पढ़ें
HighLights
नित्यानंद राय ने कांवरियों के पैरों की मालिश की।
सेवा शिविर में सुविधाओं का जायजा लिया।
श्रावणी मेले को सेवा का प्रतीक बताया।
संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका)। श्रावणी मेले के पावन अवसर पर बांका जिले के कटोरिया स्थित टोना पाथर कांवरिया पथ से भक्ति और सेवा की अद्भुत तस्वीर सामने आई है। यहां बोल बम सेवा समिति द्वारा आयोजित सेवा शिविर में पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने स्वयं अपने हाथों से दूर-दराज से आए कांवरिया श्रद्धालुओं के पैरों की मालिश की और उनके पैर दबाकर सेवा-समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की।
भोलेनाथ की सबसे सच्ची साधना
कठिन पैदल यात्रा से थके-हारे शिवभक्तों के चरण दबाते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि देश भर से आने वाले लाखों कांवड़ियों की सेवा करना ही भगवान भोलेनाथ की सबसे सच्ची साधना और पूजा है। उन्होंने कहा कि ईश्वर की भक्ति अगर आपको प्राप्त करनी है, ईश्वर की कृपा चाहिए तो सेवा करें। किसी को दुख नहीं दें।

कांवड़ियों का जाना कुशलक्षेम
सेवा शिविर में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने कांवरिया पथ पर बढ़ रहे श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और शिविर में दी जा रही भोजन, दवा व विश्राम सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों के पैरों में तेल-मालिश कर उनकी यात्रा की थकान मिटाने का निस्वार्थ प्रयास किया, जिससे मौजूद श्रद्धालु अभिभूत हो उठे।
सुविधाओं का लिया जायजा
नित्यानंद राय ने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था और भक्ति का पर्व नहीं है, बल्कि यह सेवा, समर्पण और सनातन संस्कृति की सामाजिक सहभागिता का जीवंत प्रतीक है। इस दौरान वहां दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी उन्होंने ली।
खबरें और भी
-1786295377991.webp)
'बिहार की सेवा भावना और सनातन संस्कृति की सुंदर तस्वीर'
नित्यानंद राय ने दिन-रात कांवड़ियों की सेवा में जुटे बोल बम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सराहना करते हुए कहा कि कठिन मौसम और बारिश के बीच भी कार्यकर्ताओं का यह निस्वार्थ योगदान वंदनीय है। उन्होंने बिहार में सेवा भावना की जमकर तारीफ की। कहा कि सनानत संस्कृति में सेवा का विशेष महत्व है।
-1786295512048.webp)
बाबा बैद्यनाथ से की प्रार्थना
नित्यानंद राय ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों के सहयोग से कांवड़ यात्रा सुगम और सुरक्षित बन रही है। अंत में उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें तथा देश व बिहार को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं।