West champaran News : बिजली समस्या के लिए अब नहीं भटकना पड़ेगा, 72 घंटे में शिकायतों का निपटारा
पश्चिम चंपारण में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का अब 72 घंटे के भीतर समाधान होगा। ऊर्जा विभाग ने अप्रैल में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।
संवाद सूत्र, मझौलिया (पश्चिम चंपारण)। अब बिजली कटौती, खराब ट्रांसफॉर्मर या लाइन फॉल्ट जैसी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने का समय खत्म होने वाला है। शिकायत दर्ज कराते ही सिस्टम सक्रिय होगा और तय समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जाएगी।
नए नियमों के तहत अब उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का निपटारा अधिकतम 72 घंटे के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी साथ लोगों को तेज और भरोसेमंद सेवा भी मिलेगी। बिजली विभाग की यह पहल आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।
बता दे कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऊर्जा विभाग ने सराहनीय पहल की है। इसके तहत अप्रैल माह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जहां दर्ज शिकायतों का 72 घंटे के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
इस पहल से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। शिविरों का उद्देश्य बिजली से जुड़ी समस्याओं का सरल, त्वरित और पारदर्शी समाधान उपलब्ध कराना है।
शिविर में बिजली बिल में गड़बड़ी सुधार, कम वोल्टेज, झुके हुए पोल, ढीले तार, खराब ट्रांसफार्मर जैसी तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। इसके अलावा नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन, नाम परिवर्तन, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतें, कृषि कनेक्शन तथा पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी भी दी जाएगी।
खबरें और भी
उपभोक्ता शिविर में अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान भी कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है, ताकि शिकायतों का त्वरित निवारण हो सके।
यह विशेष शिविर माधोपुर पावर ग्रिड विद्युत अभियंता कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। विद्युत एसडीओ विकास कुमार ने उपभोक्ताओं से शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।
ऊर्जा विभाग की यह पहल उपभोक्ता सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे लोगों को अब बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।