Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हसनपुर-बरौनी रेल लाइन पर चिराग पासवान से हुई बात; आधा दर्जन वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे मंत्री ने बताया

    Updated: Mon, 18 May 2026 01:05 PM (IST)

    बिहार के गन्ना मंत्री संजय कुमार ने गढ़पुरा में बाबा हरि गिरि धाम का दौरा किया, जहां उन्होंने हसनपुर-बरौनी रेल लाइन के निर्माण पर चिराग पासवान से बात ...और पढ़ें

    हरग‍िरी धाम मंदिर पहुंचे मंत्री संजय कुमार के साथ आईं गाड़‍ियां।

    हरग‍िरी धाम मंदिर पहुंचे मंत्री संजय कुमार के साथ आईं गाड़‍ियां।

    HighLights

    1. मंत्री संजय कुमार ने गढ़पुरा में बाबा हरि गिरि धाम का दौरा किया।

    2. हसनपुर-बरौनी रेल लाइन पर चिराग पासवान से चर्चा की गई।

    3. तेल किल्लत के बावजूद मंत्री के काफिले पर सवाल उठे।

    संवाद सूत्र, गढ़पुरा (बेगूसराय)। देश में तेल-गैस की किल्लत को देखते हुए प्रधानमंत्री ने मंत्री सांसद विधायक एवं अन्य लोगों को कम से कम वाहनों का उपयोग करने को कहा है।

    मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी समेत अन्‍य मंत्रियों ने अपना काफ‍िला छोटा कर दिया है। पैदल और ई रिक्‍शा से कार्यालय पहुंचने लगे हैं। 

    लेकिन बिहार सरकार के गन्‍ना मंत्री बखरी विधायक संजय कुमार रविवार शाम बाबा हरग‍िरी धाम पहुंचे तो उनके साथ आधा दर्जन वाहनों का काफिला था। 

    दो वाहन से आए थे, शेष कार्यकर्ताओं के थे

    हालांक‍ि वाहनों के काफ‍िले के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि वे दो वाहन से आए थे। शेष वाहन पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा अन्य के थे।

    न्यास समिति के सचिव विकास कुमार सिंघानिया, सदस्य दीपांशु कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल किशोर झा, भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार उर्फ उमेश पासवान, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष मनटुन झा आदि से बातचीत की।

    Minister

    केंद्रीय मंत्री से की गई है बात 

    उसके बाद लोगों ने जानकी एक्सप्रेस का गढ़़पुरा स्टेशन पर ठहराव, पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र एवं राम विलास पासवान के सपनों का हसनपुर बरौनी रेलवे लाइन का निर्माण पर पहल किए जाने की मांगें रखीं।

    सचिव ने धाम परिसर से वर्षा के पानी निकालने के लिए नाला बनाने का आग्रह किया। मंत्री ने कहा कि हसनपुर बरौनी रेलवे लाइन के लिए केंद्रीय मंत्री लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से बात की गई है।

    इसे पूरा किया जाएगा।  बाबा हरि गिरि धाम के विकास के लिए काम किया जाएगा। विधायक निधि से भी विकास के काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बाबा हरि गिरि धाम जिले का बहुत बड़ा गौरव है।

    इसके लिए पटना महावीर मंदिर ट्रस्ट के फाउंडर सायन कुणाल से बातचीत किए हैं और उन्हें बाबा हरि गिरि धाम आने का आग्रह किया गया है। 

    मौके पर समिति सदस्य शिवनारायण झा, बखरी जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, अभय कुमार सिंह, रतन सिंह, राजीव कुमार, अजीत मुखिया, मुरारी शर्मा आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- नो व्हीकल डे' पर पैदल निकलीं वैशाली डीएम; CM सम्राट चौधरी के आह्वान पर एक्शन में अधिकारी