नो व्हीकल डे' पर पैदल निकलीं वैशाली डीएम; CM सम्राट चौधरी के आह्वान पर एक्शन में अधिकारी
वैशाली में 'नो व्हीकल डे' के आह्वान पर जिलाधिकारी वर्षा सिंह समेत कई अधिकारी पैदल और ई-रिक्शा से कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अपील पर ...और पढ़ें
HighLights
वैशाली डीएम वर्षा सिंह पैदल, ई-रिक्शा से पहुंचीं कार्यालय।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'नो व्हीकल डे' का दिखा असर।
अधिकारियों ने ईंधन बचाने, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की अपील की।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 'नो व्हीकल डे' के आह्वान का शनिवार को वैशाली में असर दिखा।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह सहित कई पदाधिकारी पैदल और ई-रिक्शा से अपने कार्यालय पहुंचे। समाहरणालय परिसर में वाहन पार्किंग स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने वैशाली जिला वासियों से अपील की कि सरकार के आह्वान का पालन करें और सप्ताह में एक दिन ई-रिक्शा, पैदल या साइकिल से कार्यालय आकर कार्य निपटाएं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश है कि फ्यूल का कम से कम उपयोग करें। सप्ताह में एक दिन 'नो फ्यूल डे' मनाएं।
जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी अपने आवास से त्रिमूर्ति चौक तक ई रिक्शा से और वहां से उतरकर गांधी चौक होते हुए अपने कार्यालय अधिकारियों के साथ पैदल पहुंची।
अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण लिया फैसला
गौरतलब है कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में उत्पन्न भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीजल-पेट्रोल की बचत के लिए वाहनों का कम उपयोग करने तथा सप्ताह में एक दिन 'नो व्हीकल डे' मनाने का आह्वान किया था।
सरकार की अपील के बाद शनिवार को जिलाधिकारी वर्षा सिंह, एडीएम संजय कुमार, डीडीसी कुंदन कुमार, एसडीओ राम बाबू बैठा सहित कई अधिकारी-कर्मचारी ई-रिक्शा, साइकिल और पैदल कार्यालय पहुंचे।
डीएम ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को सभी अधिकारी-कर्मी फ्यूल बचत के साथ कार्यालय आएंगे। कारपूलिंग या पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी बढ़ावा देंगे।
उन्होंने आम लोगों से भी फ्यूल का कम इस्तेमाल करने, पीएम सूर्य योजना के तहत सोलर प्लांट लगाने और पीएनजी गैस कनेक्शन व स्वच्छ ऊर्जा संसाधनों को अपनाने की अपील की।
यह भी पढ़ें- काफिला छोटा करने के बाद अब पैदल सचिवालय पहुंचे CM; ‘नो व्हीकल डे’ पर सम्राट चौधरी ने छोड़ी गाड़ी