बांका के कार्यपालक अभियंता के 4 ठिकानों पर SVU की छापामारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
विशेष निगरानी इकाई ने बांका के लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेन्द्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। ...और पढ़ें

आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज
HighLights
SVU ने बांका अभियंता हरेन्द्र कुमार पर मामला दर्ज किया।
आय से अधिक संपत्ति के आरोप में चार ठिकानों पर छापे।
पटना, वैशाली, बांका में संपत्ति दस्तावेजों की जांच जारी।
संवाद सूत्र, बांका। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के मामले में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की टीम ने सोमवार को लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।
इनमें बांका स्थित उनका आवास व विभागीय कार्यालय के अलावा पटना और वैशाली जिले के ठिकाने शामिल हैं। एसवीयू की अलग-अलग टीमों द्वारा सभी स्थानों पर एक साथ तलाशी ली जा रही है।
गया के व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई
कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार ने करीब एक माह पहले ही बांका में योगदान किया है। इससे पहले वे गयाजी जिले में पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार, गयाजी में पदस्थापन के दौरान उनके खिलाफ एक व्यक्ति ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत की थी।

इसी शिकायत के आधार पर एसवीयू ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और अब उनके चार ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की जा रही है।
दस्तावेजों व विभागीय अभिलेखों की जांच शुरू
बांका में एसवीयू की टीम ने जगतपुर स्थित कार्यपालक अभियंता के आवास पर छापेमारी की। इसके साथ ही लघु जल संसाधन विभाग के कार्यालय में भी टीम पहुंची और संबंधित दस्तावेजों व विभागीय अभिलेखों की जांच शुरू की।
टीम द्वारा आय के स्रोत, संपत्ति से जुड़े कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। कार्यालय स्थित उनके चेंबर को सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- गोद में 22 माह की बच्ची को ले बरात में डांस कर रहा था युवक, फिर किया दुष्कर्म; बांका कोर्ट बोला- 25 साल जेल में रहो