विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA-Mahindra को टक्कर देगी Vinfast की ये नई इलेक्ट्रिक SUV, 33 मिनट में चार्ज और 326 किमी की रेंज

Published: Thu, 20 Aug 2026 03:30 PM (IST)

Vinfast VF 5 Spied: विनफास्ट ने अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV VF 5 के सेकंड-जेन वर्जन की भारत में रोड ...और पढ़ें

Image: Team BHP

Image: Team BHP

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Vinfast ने VF 6 और VF 7 को लॉन्च करने और बाद में VF MPV 7 को शामिल करने के बाद अब स-4 मीटर सेगमेंट पर फोकस करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इस सेगमेंट में पेट्रोल-डीजल कारों का ही दबदबा है लेकिन TATA Punch EV, Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसे भी विकल्प हैं।

VF 5 की टेस्टिंग

Vinfast इस सेगमेंट में VF 5 के जरिए एंट्री करने की उम्मीद कर रहा है जिसकी रोड टेस्टिंग शुरू हो चुकी है। हाल ही में बेंगलुरू से सामने आई तस्वीरों में इस SUV के बाहरी प्रोफाइल या डिजाइन का पता चलता है।

सेकंड जेन VF 5 मॉडल

भारत में टेस्ट किया जाने वाली यह खास VF 5 मॉडल इसका सेकंड-जेन वर्जन है। जबकि फर्स्ट-जेन का मॉडल कई बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध है तो वहीं सेकंड-जेन के इस वर्जन को अभी तक कहीं भी पेश नहीं किया गया है। स्पाई शॉट्स से पता चलता है कि सेकंड-जेन के VF 5 के एक्सटीरियर और इंटीरियर में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं।

अगर VF 5 को भारत में बहुत ज्यादा स्थानीय स्तर पर तैयार तैयार किया जाता है तो इसे यहां एक किफायती कीमत पर पेश किया जा सकता है।

नया और मजबूत लुक

विदेश में बिकने वाले VF 5 के हैचबेक जैसे स्टाइल के मुकाबले सेकंड जेन के इस मॉडल को ज्यादा मजबूत और SUV जैसे लुक दिया गया है। इसे आगे और पीछे किए गए बदलावों में साफ देखा जा सकता है। टेस्ट व्हीकल में एक ज्यादा सीधा फेशिया और एक फ्लैट बोनट है। इसमें एक क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल, नीचे की तरफ लगे हेडलैंप और ऊपर की तरफ चौड़ाई में फैली LED DRLs दी गई हैं।

साइड में, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिकने वाले मॉडल के कर्वेशियस स्टाइल की तुलना में पैनलिंग शार्प लगती है। कुछ फीचर्स को बरकरार रखा गया है जिसे को सर्कुलर व्हील आर्च, ब्लैक कलर की बॉडी क्लैडिंग और पारंपरिक डोर हैंडल।

इंटीरियर और फीचर्स

पहले के स्पाई शॉट्स से एक नए और फ्रेश इंटीरियर का पता चला था जिसमें एक मॉडर्न लुक और बड़े फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा, नया डैशबोर्ड, स्पोर्टी 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड सेंटर कंसोल और कंट्रोल पैनल शामिल हैं। नई सेकंड-जेन के VF 5 में सनरूफ, वेंटिलेटर सीट्स, TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

बैटरी और परफॉर्मेंस

अभी यह साफ नहीं है कि इसके इंजन या पावरट्रेन के विकल्पों को अपडेट किया जाएगा या नहीं। वर्तमान में ग्लोबल स्तर पर बिकने वाले VF 5 में 29.6 kWh और 37.23kWh के बैटरी पैक विकल्प दिए जाते हैं। इसमें फ्रंट की तरफ लगी एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है जो 134hp और 135nm का टॉर्क जनरेट करती है।

बड़ी बैटरी पैक के साथ इसकी रेंज 326.4 किमी (NEDC) है। फास्ट चार्जर की मदद से VF 5 को 10% से 70% तक चार्ज होने में 33 मिनट का समय लगता है।

यह भी पढ़ें- Vinfast की नई इलेक्ट्रिक SUV भारत में हुई स्पॉट, TATA Nexon EV को देगी कड़ी टक्कर