Vinfast की नई इलेक्ट्रिक SUV भारत में हुई स्पॉट, TATA Nexon EV को देगी कड़ी टक्कर
Vinfast Compact SUV Spied: वियतनामी कंपनी विनफास्ट अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV VF5 की टेस्टिंग भारत में कर रही है और जल्द ही लॉन्च कर सकती है।

IMAGE: RushLane

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Vinfast इंडिया ने कंज्यूमर फ्लीट में वर्तमान में VF 6, VF 7 और VF MPV 7 शामिल हैं। VF 3 और VF 5 जैसे कुछ और मॉडल भारत में आने की संभावना है जिनमें से बाद वाले के ढके मॉडल को देश की सड़कों पर देखा गया है। बता दें कि यह मौजूदा VF 5 जिसमें दो-स्क्रीन सेटअप मिलता है उसके मुकाबले यह अगली पीढ़ी की क्लस्टर लेस वर्जन है।
बाहरी बदलाव और डिजाइन
एक कॉस्मेटिक बदलाव में इसमें टेल-लाइट हाउसिंग का डिजाइन बदला हुआ दिखता है। Facelift के जैसा बनाने के लिए इसके फ्रंट में भी थोड़ा बदलाव किया जा सकता है। इसके अलावा, एक और एक्सटीरियर बदलाव है क्लैमशैल स्टाइल का बोनट। यह 4 मीटर से कम लंबाई वाली है जिसक मतलब है कि वियतनामी ऑटोमेकर मुख्य रूप से TATA Punch, TATA Nexon और Mahindra XUV 3X0 ईवी सेगमेंट को टक्कर देने की तैयारी में है।
मैकेनिकल और बैटरी
मैकेनिकली रूप से Vinfast VF 5 हेरियो ग्रीन में 37.2kWh के बैटरी पैक के साथ 93hp की मोटर मिलने की संभावना है। यह कार लगभग 260 किमी की क्लेम की गई रेंज देगी और इसके मौजूदा VF 5 मॉडल में 17-इंच के टायर मिलते हैं। ग्लोबल-स्पेक VF5 में दो बैटरी पैक विकल्प मिलते हैं। छोटे 29.6kWh बैटरी पैक के साथ फ्रंट-माउंटेड मोटर मिलती है जो 95hp की पावर और 135nm का टॉर्क जनरेट करती है।
वहीं, बड़े 37.23kWh बैटरी पैक के साथ फ्रंट-माउंटेड मोटर जुड़ी है जो 136hp की पार और 135nm का टॉर्क जनरेट करती है।
कितनी होगी रेंज?
NEDC के मुताबिक, 29.6kWh और 37.23kWh की रेंज 268 किमी और 326 किमी है। हालांकि, अभी यह पक्का नहीं हुआ है कि भारत में कौन सा वर्जन लाया जाता है। उम्मीद है कि Vinfast VF5 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 12 लाख रुपए के आसापास हो सकती है। लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला TATA Nexon EV और Mahindra XUV EX0 ईवी से होगी।
