Tesla Cybertruck हादसे पर Musk ने तोड़ी चुप्पी; बताई एक्सीडेंट की वजह, जानें वायरल वीडियो का सच
Tesla Cybertruck: टेस्ला के एक्सीडेंट का वीडियो वायरल होने के बाद अब Elon Musk ने चुप्पी तोड़ी है। Musk का दावा है कि हादसा कार नहीं बल्कि ड्राइवर की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर Tesla Cybertruck के सेल्फ ड्राइविंग को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। उसमें दावा किया गया था कि जब टेस्ला Self-Driving मोड पर थी जब इसका बैलेंस अचानक बिगड़ा। डैशकैम फुटेज में दिख रहा था कि कार बेकाबू होकर पुल से गिरने वाली थी। इस पर Elon Musk ने अपना पक्ष रखा है।
ड्राइवर लॉग से मिली जानकरी
Tesla के CEO मस्क ने हाल ही में हुए एक Cybertruck एक्सीडेंट के बार में जानकारी दी है। उन्होंने कार के ड्राइवर लॉग की मदद से यह साफ किया है कि एक्सीडेंट के वक्त असल में क्या हुआ था। Tesla इन लॉग्स का इस्तेमाल करती है कि दुर्घटना कार की गलती से नहीं बल्कि ड्राइवर की गलती से हुई है।
वायरल हुआ था वीडियो
मंगलवार को Fox Business ने अगस्त 2025 में एक साइबरट्रक के ओवरपास बैरियर से टकराने का एक वीडियो शेयर किया। इसमें बताया गया कि महिला लापरवाही के मामले में कंपनी पर 1 मिलियन डॉलर का मुकदमा कर रही है। मुकदमे में जस्टिन सेंट अमौर ने कहा कि, 'अचानक कुछ भयानक हुआ और बिना किसी वॉर्निंग के कार ने ओवरपास से नीचे गिरने की कोशिश की'।
उनके वकील बॉब हिलियर्ड ने कहा कि, अमौर न कंट्रोल पाने की कोशिश की लेकिन बैरियर से टकरा गई और गंभीर तौर पर घायल हो गईं।
पहले भी आई हैं शिकायतें
Tesla गाड़ियों के एक्सीडेंट की खबरें अक्सर सुनने को मिलती रहती हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि लोग जानने को उत्सुक रहते हैं कि क्या दुर्घटना की वजह ऑटो-पायलट या सेल्फ ड्राइविंग था। हालांकि, Tesla के पास अपने बेड़े में मौजूद हर गाड़ी के लॉग तक पहुंच है। Musk ने X पर पोस्ट कर कहा कि, ड्रआइवर लॉग से पता चलता है कि ड्राइवर के दुर्घटना से 4 सेकंड पहले Auto-Pilot बंद कर दिया था।