Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Watch: ऑटो-पायलट मोड में बिगड़ी Tesla Cybertruck का कंट्रोल, पुल से नीचे गिरते-गिरते बची कार

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 03:41 PM (IST)

    Tesla Cybertruck Viral Video: बेशक टेस्ला साइबरट्रक दुनिया की सबसे चर्चिक गाड़ियों में से एक है। बाकी Tesla गाड़ियों की साइबरट्रक में भी सेल्फ-ड्राइवि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tesla Cybertruck आज दुनिया की सबसे मशहूर गाड़ियों में से एक है। इसमें सेल्फ-ड्राइविंग यानी बिना ड्राइवर के खुद चलने की सुविधा है। हाल ही में, सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिखाया गया है कि सेल्फ-ड्राइविंग मोड पर चल रही Cybertruck ने कंट्रोल खो दिया।

    Tesla Cybertruck का खतरनाक हादसा

    ह्यूस्टन (अमेरिका) से एक वीडियो सामने आया है जिसे Fox News ने X पर शेयर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह Tesla Cybertruck सेल्फ ड्राइविंग मोड पर थी जब इसका बैलैंस अचानक बिगड़ा। डैशकैम फुटेज में दिख रहा है कि कार बेकाबू होकर लगभग पुल से नीचे गिरने ही वाली थी।

    हैरान करने वाली बात यह थी कि हादसे के वक्त कार के अंदर एक महिला और उसका छोटा बच्चा था जो किस्मत से बच गए। इस घटना के बाद लोग Tesla के Auto-Pilot मोड की सेफ्टी को लेकर फिर चर्चा कर रहे हैं।

    आगे क्या हुआ?

    एक मोड़ पर आने के बाद Self Driving सिस्टम ने सड़क की लाइनों को फॉलो करने के बजाय गाड़ी को सीधे ओवरपास की दीवार की तरफ मोड़ दिया। अगर दीवार कमजोर होती तो भारी-भरकम Cybertruck पुल से नीचे गिर जाती और जानलेवा हादसा हो सकता था। महिला ने अब Tesla पर 10 लाख डॉलर (8.5 करोड़ रुपए) का मुकदमा किया है।

    खबरें और भी

    इंटरनेट पर छिड़ी बहस

    मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हादसे के समय साइबरट्रक Auto-Pilot मोड पर थी लेकिन सोशल मीडिया X पर लोग इस बात को मानने को तैयाऑन र नहीं है। कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो देखकर ऐसा नहीं लगता कि FSD ऑन था। उनके मुताबिक, Tesla की गाड़ियां इस मोड में इतनी तेज रफ्तार से मोड़ नहीं काटती।

    कमेंट्स में लोगों ने लिखा कि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी। आमतौर पर सेल्फ-ड्राइविंग सुरक्षित स्पीड बनाए रखता है।

    यह भी पढ़ें- Renault Duster के 5 वेरिएंट्स और उनकी कीमत: बेस मॉडल से टॉप तक, कौन सा है आपके लिए बेस्ट?