Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Skoda की इन कारों पर मिल रहा 3 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, लिस्ट में Kushaq और Slavia भी शामिल

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 03:30 PM (IST)

    Skoda Discount: अगर आप Skoda की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अप्रैल 2026 में आपको भारी बचत का मौका मिल सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Skoda अपनी Kushaq कार पर 3 लाख रुपए तक का बड़ा फायदा दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। सिर्फ Kushaq ही नहीं बल्कि Skoda की दूसरी गाड़ियां जैसे Kodiaq, Slavia, Kylaq पर भी बेहतरीन ऑफर्स मिल रहे हैं। बता दें कि यह सभी ऑफर अप्रैल 2026 तक ही वैलिड हैं।

    3 लाख तक की छूट

    Skoda अपनी पुरानी Kushaq (MY25 मॉडल) पर अप्रैल 2026 में डिस्काउंट दे रही है। इसपे आपको कुल 2 लाख तक का फायदा मिल सकता है। इसके लिए कंपनी 2 लाख का कैश डिस्काउंट और पुरानी कार के बदले नई कार लेने पर 50,000 का बोनस मिलेगा। साथ ही, पुराने ग्राहकों या कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए 50,000 की छूट अलग से है। इस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 10.61 लाख रुपए से लेकर 18.43 लाख के बीच है।

    Skoda Kushaq 2026 पर डिस्काउंट

    बता दें कि सिर्फ पुराने स्टॉक पर ही नहीं बल्कि Skoda अपनी नई Kushaq पर भी 1.05 लाख रुपए तक की छूट दे रही है। इसमें 30,000 का कैश डिस्काउंट, 25,000 का एक्सचेंज बोनस और 50,000 की एक्सट्रा कॉर्पोर्ट/लॉयल्टी बोनस मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Harrier से लेकर Safari तक; TATA की इन गाड़ियों पर है बंपर डिस्काउंट, कीमत 6.30 लाख से शुरू

    Skoda Kodiaq पर सबसे बड़ी बचत

    इसके पुराने मॉजल (MY2025) पर कुल 3.5 लाख रुपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 2 लाख की नकद छूट, 50 हजार का एक्सचेंज बोनस और 1 लाख का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बोनस शामिल है। नए मॉडल पर कुळ 1.5 लाख रुपए की छूट है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 39.99 लाख से 46.49 लाख रुपए के बीच है।

    खबरें और भी

    Skoda Slavia पर डिस्काउंट

    Skoda की सेडान कार Slavia पर भी अप्रैल महीन में ऑफर्स मिल रहे हैं। पुराने मॉडल पर कुल 1.05 लाख तक का फायदा मिल रहा है जिसमें 30,000 का कैश डिस्काउंट, 25 हजार का एक्सचेंज बोनस और 50,000 का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बोनस शामिल है। इस पर कुल 75,000 रुपए की छूट दी जा रही है।

    Skoda Kylaq पर भी ऑफर

    इसके पुराने और शुरुआती 2026 मॉडल पर कुल 75,000 तक का फायदा मिल रहा है जिसमें 50,000 की नकद छूट, 15,000 का एक्सचेंज बोनस और 10,000 का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बोनस शामिल है। साथ ही, नए स्टॉक पर कुल 45,000 की छूट दी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती CNG SUV, कीमत 6.75 लाख से है शुरू