Harrier से लेकर Safari तक; TATA की इन गाड़ियों पर है बंपर डिस्काउंट, कीमत 6.30 लाख से शुरू
TATA Discounts: अगर आप इस महीने TATA की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो कंपनी ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। अप्रैल के महीने में TATA की गाड़ि ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TATA Motors अप्रैल 2026 में अपनी कुछ खास कारों पर 50,000 तक की छूट और फायदे दे रही है। भारत में TATA के Punch, Nexon, Safari, Harrier और Sierra जैसे मॉडल्स को काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, पंच फेसलिफ्ट और टाटा सिएरा पर कोई ऑफर नहीं दिया जा रहा है।
TATA Altroz
टाटा अल्ट्रोड कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार है। अप्रैल 2026 में इस कार पर कुल 30,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इस ऑफर में 15,000 का कैश डिस्काउंट और 15,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। भारत में TATA Altroz की कीमत 6.30 लाख से 10.51 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। बाजार में इसका मुकाबला Hyundai i20 और Maruti Suzuki Baleno जैसी कारों से है।
TATA Harrier और Safari
इस महीने TATA Safari और Harrier पर 35,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। इन दोनों कारों पर मिलने वाले ऑफर में 10,000 की नकद छूट और 25,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। TATA Harrier की कीमत 12.89 लाख से 25.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। TATA Safari की कीमत 13.29 लाख से 26.15 लाख रुपए के बीच है।
TATA Nexon पर डिस्काउंट
इस महीने TATA Nexon पर कुल 25,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इस ऑफर में 10,000 का कैश डिस्काउंट और 51,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। अभी हाल ही में, अप्रैल 2026 में TATA Nexon से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब छिन गया है और Maruti Suzuki Dzire नंबर-1 बन गई है।
खबरें और भी
TATA Tiago और Tigor
TATA Tiago भारत में कंपनी की सबसे सस्ती बिकने वाली कार है। अप्रैल 2026 में TATA Tiago और TATA Tigor पर कुल 25,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इन दोनों कारों पर मिलने वाले ऑफर में 15,000 कैश डिस्काउंट और 10,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
TATA Curvv
टाटा कर्व कंपनी की एक Coupe SUV है। अप्रैल 2026 में इस कार पर सबसे ज्यादा 50,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इस महीने TATA के सभी मॉडल्स में से इसी पर सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है। इस ऑफर में 30,000 की नकद छूट और 20,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है। भारत में TATA Curvv की कीमत 9.65 लाख से 18.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।