विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

3.7 सेकंड में 60 की स्पीड और 154 किमी की रेंज, कुछ ऐसी होगी Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक

Published: Wed, 08 Apr 2026 12:29 PM (IST)

Royal Enfield Electric Bike: रॉयल एनफील्ड जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक बाइक फ्लाइंग फ्ली सी6 को भारत में लॉन्च करने वाली ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का इंतजार कर रहे हैं तो अगले कुछ दिनों में Flying Flea C6 की कीमत बता दी जाएगी। कीमत आने से पहले ही इसके लुक, बैटरी और रेंज जैसी सभी खास जानकारियों का पता लग चुका है।

अनोखा डिजाइन

Royal Enfield की इलेक्ट्रिक बाइक दिखने में आम ई-बाइक्स से काफी अलग और खास है। इसका डिजाइन पुराने और नए स्टाइल का मिश्रण है। इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फ्रंट में अनोखा गर्डर सस्पेंशन और पीछे की तरफ मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। बाइक में गोल LED हेडलाइट, हैंडलबार के नीचे LED इंडिकेटर और LED टेललाइट दी गई है।

Flying Flea C6 के फीचर्स

Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक को हल्के अल्युमीनियम फ्रेम पर बनाया गया है। साथ ही बैटरी को सुरक्षित रखने के लिए मैग्नीशियम फिन वाले केस का इस्तेमाल किया गया है। इसमें रिमोट से लॉक/अनलॉक, जियो-फेसिंग, कॉर्नरिंग ABS और 3 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा भी मिलती है।

बाइक में अलग-अलग रास्तों और मौसम के लिए 5 राइडिंग मोड्स, सिटी, हाईवे, स्पोर्ट, रेन और कस्टम, दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 3.5 इंच की टचस्क्रीन दी गई है।

बैटरी पावर और रेंज

Royal Enfield Flying C6 में 3.91kWh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में यह 154 किमी तक चल सकती है। इसमें 15.4 kW की पावर वाली मोटर लगी है। यह बाइक महज 3.7 सेकंड में 0 से 60 की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 115 की है।

इस इलेक्ट्रिक बाइक का वजन 124 किलोग्राम है। कंपनी का कहना है कि इसकी परफॉर्मेंस 125cc से 150cc वाली पेट्र्रोल बाइक जैसी होगी।

यह भी पढ़ें- Hero Xoom, Aprilia या Yamaha Aerox? कौन सी पेट्रोल स्कूटर है आपके लिए बेस्ट, देखें कीमत और माइलेज