विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hero Xoom, Aprilia या Yamaha Aerox? कौन सी पेट्रोल स्कूटर है आपके लिए बेस्ट, देखें कीमत और माइलेज

Published: Tue, 07 Apr 2026 09:02 PM (IST)

Top 3 Petrol Scooters: भारतीय बाजार में धीरे-धीरे परफॉर्मेंस वाले स्कूटर्स का क्रेज बढ़ रहा है। बेहतरीन इंजन और दमदार ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अब स्कूटर सिर्फ कहीं आने-जाने का साधन नहीं रह गए हैं। बल्कि कंपनियां अब ऐसे स्कूटर बना रही हैं जिसमें बहुत ज्यादा पावर और स्पीड दोनों ही मिलती है। यहां हम आपको भारत में इस समय बिकने वाले 3 सबसे पावरफुल पेट्रोल स्कूटरों के बारे में बताएंगे।

Aprilia SR 175 hp-e

इस स्कूटर में आपको 174.7cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा जो 13.3hp की पावर और 14nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 14-इंच के बड़े पहिए और सिंगल चैनल ABS दिया गया है। इसमें RS 457 जैसा कलर TFT डिस्प्ले है और कॉल, मैसेज और म्यूजिक कंट्रोल के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है।

यह स्कूटर हाईवे पर 41.7kmpl और शहर में 35.2kmpl का माइलेज देता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 1,21, 476 रुपए की (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ आती है।

Hero Xoom 160

इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 1.37 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 156cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जो 14.8hp की पावर और 14nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन लिक्विड-कूल्ड है और इसमें Hero की i3s स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। मीटर के हिसाब से इसकी टॉप-स्पीड लगभग 110 से 120 किमी प्रति घंटा के बीच रहती है।

अगर इस स्कूटर की माइलेज की बात करें तो यह इसमें भी काफी बेहतर है। इसका माइलेज 40kmpl (ARAI) है और इसकी टैंक क्षमता 7 लीटर की है।

Yamaha Aerox 155

Yamaha Aerox की कीमत 1.38 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इस स्कूटर में 155cc का लिक्विंड कूल्ड इंजन लगा है जो खास तौर पर R15 बाइक से लिया गया है। इसमें VVA तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो 15hp की पावर और 13.9nm का टॉर्क जनरेट करती है। 126 kg की यह बाइक अपनी कैटेगरी में सबसे हल्के स्कूटरों में आती है। माइलेज की बात करें तो यह 40 से 45kmpl (ARAI) तक का माइलेज दे सकती है।

यह भी पढ़ें- TVS iQube, Ather या Bajaj Chetak? कौन सी इलेक्ट्रिक स्कूटर है आपके लिए बेस्ट, देखें कीमत और रेंज