विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kinetic ने लॉन्च किया DX Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, 132 किमी की रेंज के साथ कई फीचर्स भी

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:28 PM (IST)

Kinetic DX Electirc Scooter: काइनेटिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइन-अप में 3.1kWh बैटरी और 132 किमी की शानदार रेंज वाला नया DX Plus वेरिएंट पेश किया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kinetic ने 3.1kWh बैटरी पैक के साथ एक नए लॉंग रेंज DX Plus वेरिएंट को पेश करने अपने DX इलेक्ट्रिक स्कूटर लाइन-अप का विस्तार किया है। यह अपडेटेड वर्जन उन ग्राहकों के लिए है जो चार्जिंग के बीच ज्यादा दूर तक तक यात्रा करना चाहते हैं। Kinetic का दावा है इसकी IDC रेंज 132 किमी तक है। अब Kinetic DX रेंज की शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपए (एक्स-शोरम) है जबकि नया DX Plus 3.1kWh इस रेंज में टॉप मॉडल है।

नया वेरिएंट और बैटरी विकल्प

नया Kinetic DX Plus में 3.1kWh वेरिएंट पहले से मौजूद DX Plus 2.6kWh वर्जन के साथ शामिल हो गया है। बेस काइनेटिक DX केवल छोटी 2.6kWh बैटरी के साथ जारी है। बड़ी बैटरी की वजह से DX Plus 2.6kWh की तुलना में इसकी क्लेम्ड रेंज 27किमी बढ़ जाती है।

रेंज और मोटर पावर

रेंज में बढ़ोतरी सिर्फ बड़ी बैटरी की वजह से नहीं है। DX Plus 3.1kWh में कम पावर वाली मोटर भी दी गई है जिसकी पीक आउटपुट 3.8kW है। इसकी तुलना में, DX Plus 2.6kWh की मोटर 4.78kW की है। 3.1kWh मॉडल में दो राइड मोड मिलते हैं- रेंज और पावर। इसमें बेस DX और छोटी बैटरी वाले DX Plus वेरिएंट में मिलने वाला टर्बो मोड नहीं दिया गया है।

फीचर्स और सुविधाएं

DX Plus 3.1kWh में स्टैंडर्ड DX Plus वाले ही फीचर्स दिए गए हैं। इसमें मेटल बॉडी, LED लाइट्स, 8.8 इंच की LCD इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन और 37 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज कंपार्टमेंट मिलता है। साथ ही, पासवर्ड-बेस्ड इग्निशन के साथ कीलेस गो, इजी फ्लिप फुटरेस्ट, क्रूज कंट्रोल, टेलीमैटिक्स, फ्रंट डिस्क ब्रेक, पार्क असिस्ट, रिवर्स मोड और रीजनरेटिव ब्रेकिंग शामिल है।

नया DX Plus 3.1kWh रेड, ब्लू, ब्लैक, ग्रे, और सफेद रंगों में उपलब्ध है जो मौजूदा DX Plus में मिलने वाले रंग ही हैं।

यह भी पढ़ें- डेली यूज के लिए बेस्ट है TVS का 110cc वाला ये स्कूटर, 54kmpl का माइलेज और टाइप-सी चार्जर जैसे फीचर्स