डेली यूज के लिए बेस्ट है TVS का 110cc वाला ये स्कूटर, 54kmpl का माइलेज और टाइप-सी चार्जर जैसे फीचर्स
TVS Jupiter 110: टीवीएस ने अपने लोकप्रिय फैमिली स्कूटर जुपिटर 110 का नया डुअल-टोन एडिशन पेश किया है। आइए जानते हैं कि डेली यूज के लिए यह कितना बेस्ट है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। TVS ने अपनी लोकप्रिय फैमिली स्कूटर Jupiter 110 का एक नया डुअल-टोन एडिशन वेरिएंट पेश किया है। यह नया वेरिएंट दो नए कलर Spectral Blue और Spectral Copper में उपलब्ध है। यह नया वेरिएंट इस रेंज में सबसे ऊपर आता है जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 89,825 रुपए है। आइए जानते हैं कि कैसे डेली यूज के लिए यह स्कूटर सही ऑप्शन हो सकता है।
कलर और डिजाइन
नया डुअल-टोन कलर स्कीम के साथ आता है जबकि स्मार्टकनेक्ट सिंगल-टोन कलर स्कीम में मिलता है जो फिलहाल तीन रंगों में आता है। इसके अलावा, डुअल-टोन वेरिएंट में कलर मैच्ड इनर पैनल्स, नई सीट कलर और आंशिक तौर पर क्रोम वाले मिरर्स मिलते हैं। स्पेक्ट्रल वेरिएंट दो नए फीचर्स देता है- इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट और सीक्वेंशियल इंडिकेटर्स है।
बूट स्पेस और स्टोरेज
Jupiter में 33 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो इसके सेगमेंट के किसी भी पेट्रोल स्कूटर में सबसे बड़ा है। यह आगे की तरफ दिए गए USB चार्जर को भी पहले जैसा रखता है जिससे फोन डिस्चार्ज होने का डर नहीं रहता। इसके अलावा, फ्रंट एप्रन पर लगा फ्यूल टैंक और आसानी से लगने वाला सेंटर स्टैंड जैसे अन्य काम के फीचर्स भी मिलना जारी है।
इंजन और पावर
TVS Jupiter डुअल-टोन में 113.3cc का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है जिसमें IGO असिस्ट की सुविधा मिलती है। इस स्कूटर का इंजन 6500rpm पर 8.02PS की पावर और 5,000rpm पर 9.8nm का टॉर्क जनरेट करता है। असिस्ट के बिना इसका टॉर्क 5000 rpm पर 9.2nm रहता है। इस स्कूटर में CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिसन और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है।
कलर और डिजाइन
इसमें एक आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए सीक्वेंशियल टर्न सिग्नल लैंप दिए गए हैं। इसमें पीछे की तरफ इंटीग्रेटेड बैकरेस्ट के साथ एक प्रीमियम लंबी सीट, गहरे ब्राउन कलर के सीट कवर दिए गए हैं। साथ ही, यह स्मार्टकनेक्ट स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस है जो डिजिटल क्वस्टर पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयल असिस्ट और कॉल/SMS अलर्ट देता है। साथ ही, इसमें USB Type-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है।
कीमत और माइलेज
बता दें कि, TVS Jupiter 110 15,000 रुपए की कीमत के दायरे में 6 अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ आती है। इसका बेस वेरिएंट ड्रम 74,125 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है जबकि Spectral Edition की एक्स-शोरूम कीमत 89,825 रुपए है। माइलेज की बात करें तो, इसका माइलेज 53.84 का (ARAI) है और इसमें दी गई फ्यूल टैंक 5.1 लीटर की है।
