अगले महीने आ सकता है Keeway का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EZI Hypevolt, क्या होंगे इसके फीचर्स और रेंज?
Keeway Electric Scooter: कीवे कंपनी भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EZI हाइपवोल्ट अगले महीने लॉन्च कर सकती है। आइए ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Keeway कंपनी ने अब तक भारत में सिर्फ पेट्रोल गाड़ियां ही बेची हैं। लेकिन अब भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए Keeway भी इस बाजार में अपना हिस्सा बनाने की तैयारी कर रहा है। भारत में Keeway का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EZI Hypevolt हो सकता है। यह स्कूटर 125cc के पेट्रोल स्कूटर जैसा ही दमदार हो सकता है।
मिल सकते हैं 2 वेरिएंट्स
दुनियाभर के बाजारों में इस स्कूटर के मुख्य पार्ट्स लगभग जैसे ही हैं लेकिन बैटरी क्षमता, मोटर पावर और रेंज में थोड़ा अंतर हो सकता है। भारत में EZI हाइपवोल्ट को दो वेरिएंट्स V1 और V2 में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्कूटर चीन में बनाया गया है भारत में इसे पूरी तरह से बनी-बनाई गाड़ी (CBU) के तौर पर इंपोर्ट किया जा सकता है।
Keeway की अलग रणनीति
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलप में ऐसा कम ही देखा जाता है कि जब एक ही मॉडल को दो अलग-अलग तरह के पावरट्रेन सेटअप के साथ पेश किया जाए। Keeway कंपनी की यह रणनीति ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने के लिए भी हो सकती है। V1 वेरिएंट में 72 वोल्ट और 35 Ah का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है दजो 2.52kWh के बराबर है।
V1 की पावर और स्पीड
EZI हाइपवोल्ट V1 में 2,000 वॉट की पावर मिलती है और यह 23 डिग्री की चढ़ाई चढ़ने सक्षम है। यह एक बार चार्ज होने पर 65 किमी की रेंज देता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें रोज कम सफर करना होता है। V1 के टॉप स्पीड की बात करें तो यह 80kmph की स्पीड तक जा सकती है। लंबी दूरी तय करने वाले और बेहतर परफॉर्मेंस चाहने वाले लोगों के लिए V2 वेरिएंट चुन सकते हैं। V2 वेरिएंट में दो बैटरी पैक दिए गए हैं जो मिलकर 5kWh के हो जाते हैं।
क्या-क्या हैं फीचर्स?
इस स्कूटर में आपको LED लाइट्स, कीलेस स्टार्ट और लॉक होने की सुविधा और दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बैटरी के साथ V1 वेरिएंट का वजन 124kg और V2 वेरिएंट की वजन 150kg है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1.454mm है और इसकी सीट की ऊंचाई 770mm है जो बेहतर कंट्रोल और ड्राइविंग के लिए सही है। इसके अलावा, इसमें 14-इंच के अलॉय व्हील्स शामिल हैं।
एडवांस तकनीक और गैजेट्स
इसमें 5-इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। इस स्कूटर को दुनिया भर के मार्केट्स में कई सारे फीचर्स मिलते हैं जैसे- ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम और हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और रिवर्स कैमरा, इंटेलिजेंस क्रूज कंट्रोल और USB पोर्ट, ADAS और डुअल ABS, ऐप कंट्रोल एंड नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं।
भारत में लॉन्चिंग का समय
अभी यह देखना बाकी है कि भारत में आने वाले मॉडल को भी यह सभी फीचर्स मिलेंगे या नहीं। Keeway EZI Hypevolt का मुकाबला आने वाले Ultraviolette Tesseract से हो सकता है जिसके लॉन्च का समय बढ़ाकर 2027 कर दिया गया है। भारत में इस इलक्ट्रिक स्कूटर का लॉन्च अगले महीने होने की संभावना है।
