विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुछ देर में लॉन्‍च होगी Tata Tiago Facelift, क्‍या होंगे बदलाव और कितनी हो सकती है कीमत

Published: Thu, 28 May 2026 06:00 AM (IST)

वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में उत्‍पादों को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर आज कुछ देर में Tata Tiago के Facelift वर्जन को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कितनी दमदार बैटरी और मोटर को ईवी वर्जन में और ICE वेरिएंट में कितना दमदार इंजन दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आज होगी लॉन्‍च

टाटा मोटर्स की ओर से टियागो के फेसलिफ्ट वर्जन को आज कुछ देर में औपचारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। निर्माता की ओर से इसमें कई तरह के बदलाव किए जाएंगे। जिससे यह गाड़ी पहले से ज्‍यादा बेहतर हो जाएगी। इसके ICE और EV वेरिएंट्स को फेसलिफ्ट के साथ ऑफर किया जाएगा।

कैसे होंगे फीचर्स

निर्माता की ओर से इस कार को एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट, 15 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, नए बंपर, ग्रिल और अपडेटेड इंटीरियर के साथ ही डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, ग्रे और ब्‍लैक रंग का इंटीरियर, डिजिटल एसी पैनल, रियर एसी वेंट, स्‍टेयरिंग पर कंट्रोल्‍स, स्‍टार्ट/स्‍टॉप बटन, पावर विंडो, 360 डिग्री कैमरा और नए रंगों के विकल्‍प के साथ ऑफर किया जाएगा।

कितना दमदार इंजन

टाटा की ओर से इस हैचबैक कार को 1.2 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसके सीएनजी वेरिएंट में निर्माता की ओर से पैडल शिफ्टर दिए जाएंगे। साथ ही ईवी वर्जन को भी बड़ी बैटरी के साथ ऑफर किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

निर्माता की ओर से इस कार के लॉन्‍च के बाद सही कीमत की जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इस कार की कीमत में ज्‍यादा बदलाव नहीं किया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

टाटा की ओर से टियागो को हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसका मुकाबला Hyundai Grand Nios i10, Renault Kwid, Maruti Wagon R, Maruti Celerio जैसी कारों के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच