विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस देश की पुलिस फ्लीट में शामिल हुई Lamborghini Temerario, मिलता है 907hp वाला पावरफुल इंजन

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:30 PM (IST)

Lamborghini Temerario Italian Police: इटली की पुलिस बेड़े में शामिल हुई Lamborghini Temerario सुपरकार जो ऑर्गन और मेडिकल सप्लाई तो तेजी से पहुंचाकर लोगों की जान बचाएगी।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इटली की स्टेट पुलिस ने अपनी स्पेशल-सर्विस फ्लीट में एक Lamborghini Temerario को शामिल किया है। यह 907hp वाला सुपकार कुछ खास कामों के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इसका मुख्य काम इटली में मरीजों के लिए जरूरी ऑर्गन और दवाइयों को बहुत तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना है जिससे समय पर लोगों की जान बचाई जा सके।

पुरानी कार की जगह

Lamborghini Temerario Polizia को इटली में Lamborghini कंपनी के मुख्य ऑफिस में सबसे सामने लाया गया। इस खास मौके पर इटली के गृह मंत्री मातेओ पियान्तेदोसी और कंपनी के बड़े अधिकारी भी मौजूद थे। यह Huracan की जगह लेती है और इटालियन स्टेट पुलिस के स्पेशलिस्ट बेड़े के लिए तैयार की गई सबसे नई Lamborghini है।

पुलिस लुक और उपकरण

पिछली Lamborghini पुलिस गाड़ियों की तरह ही Temerario को भी जानी-पहचानी नीले और सफेद रंग की पुलिसिया रैप (लिवरी), इमरजेंसी लाइट, रेडियो उपकरण और बाकी जरूरी ऑपरेशनल बदलावों के साथ तैयार किया गया है। हालांकि, इसका काम पुलिस गश्त से कहीं ज्यादा है।

इस गाड़ी को ऐसे समय में जरूरी और खास कामों के लिए तैयार किया गया है जहां तेज सड़क परिवहन बहुत जरूरी होता है। खासतौर पर जब डोनर के ऑर्गन या जरूरी मेडिकल सामग्री एक जगह से दूसरी जगह पहुंचानी हो।

जरूरी तैयारियां

तेजी से यात्रा करना ऐसे अभियानों का सिर्फ एक हिस्सा है। इन मिशनों के लिए मेडिकल कोऑर्डिनेशन, सुरक्षित पैकेजिंग, रूट प्लानिंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट और ट्रेंड स्टाफ की भी जरूरत होती है। Temerario इस बड़ी इमरजेंसी-रिस्पॉन्स सिस्टम के अंदर एक खास उपकरण के रूप में काम करेगी।

इंजन और पावरट्रेन

यह नई पुलिस कार Lamborghini Temerario पर आधारित है जिसमें एक ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 4.0 लीटर V8 इंजन दिया गया है और जिसके साथ 3 इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं। इन दोनों को मिलाकर यह कार कुल 907hp की पावर देती है। अकेले V8 इंजन से 800hp की पावर और 730nm का टॉर्क मिलता है जबकि इस हाइब्रिड सिस्टम को पावर देने के लिए 3.8kWh की बैटरी दी गई है।

कौन-कौन सी गाड़ियां शामिल?

पिछले दो दशकों में पुलिस फोर्स ने Gallardo LP 560-4, कई Huracan मॉडल और 2023 में Urus Performante को शामिल किया है। अब Temerario इटालियर स्टेट पुलिस के बेड़े में शामिल होने वाली छठी Lamborghini गाड़ी बन गई है।

यह भी पढ़ें- भारत में बनी बाइक चलाते हैं UK के पूर्व प्रधानमंत्री, मिलता है 344cc का पावरफुल लिक्विड-कूल्ड इंजन