विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत में बनी बाइक चलाते हैं UK के पूर्व प्रधानमंत्री, मिलता है 344cc का पावरफुल लिक्विड-कूल्ड इंजन

Published: Fri, 04 Sep 2026 08:12 PM (IST)

Boris Johnson BSA Bantam Video: ब्रिटेन ने पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन द्वारा BSA Bantam बाइक चलाने के वायरल वीडियो पर आनंद महिंद्रा के रिएक्शन दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। United Kingdom के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह BSA Bantam मोटरसाइकिल की सवारी करते नजर आ रहे हैं। Mahindra and Mahindra ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, थैंक यू फॉर द प्लग मिस्टर जॉनसन। Mahindra ने साल 2016 में ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड BSA का अधिग्रहण किया था।

Anand Mahindra की पोस्ट

Mahindra and Mahindra ग्रुप के चेयरपर्नस आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर काफी सक्रिय रहते हैं और नेटिजन्स को हैरान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने Boris Jhonson का BSA Bantam मोटरसाइकिल चलाते हुए वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, Thank you for the plug, Mr. Johnson।

उन्होंने यह भी लिखा कि, हम आपको उस बाइक का आनंद लेते हुए देखकर बेहद खुश हैं जिसमें हमने रिवाइव किया है और अब भारत में बनाते हैं। Anand Mahindra ने मजाक करते हुए कहा कि, जब तक आप यह नहीं चाहते हैं कि BSA का नाम Boris Small Arms कंपनी कर दें।

BSA Bantam 350

इस बाइक का डिजाइन पुरानी और क्लासिक बाइक जैसा है लेकिन इसमें आज के दौर के आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। यह मोटरसाइकिल 344cc लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 29hp की पावर 29nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Himalayan 440 कल होगी लॉन्च, ट्रिपर नेविगेशन के साथ Classic 350 जैसे फीचर्स