विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जल्‍द लॉन्‍च हो सकती है Hyundai Bayon, टेस्टिंग के दौरान फिर आई नजर, मिली इंटीरियर की जानकारी

Published: Mon, 07 Sep 2026 07:00 PM (IST)

वाहन निर्माता हुंडई की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Hyundai Bayon को लॉन्‍च करने की तैयारी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में हुंडई की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्‍द ही Hyundai Bayon को भारत में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी को फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान किस तरह की जानकारी मिली है। कैसे फीचर्स के साथ इस एसयूवी को भारत में कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैंं।

Hyundai Bayon होगी लॉन्‍च

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। नई एसयूवी के तौर पर निर्माता की ओर से बेयोन एसयूवी को ऑफर किया जा सकता है।

हो रही टेस्टिंग

लॉन्‍च से पहले हुंडई की ओर से इस एसयूवी की लगातार टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे एक बार फिर से देखा गया है। देखी गई यूनिट्स से कुछ फीचर्स और इंटीरियर की जानकारी सामने आई है।

क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को ड्यूल टोन इंटीरियर दिया गया है। जिसमें डैशबोर्ड के ऊपर का हिस्‍सा सपाट रखा गया है। नई जेनरेशन वेन्‍यू के स्‍टेयरिंग की तरह ही बेयोन में स्‍टेयरिंग को दिया गया है, जिसमें चार डॉट लगाए गए हैं। दो स्‍क्रीन दी गई हैं, जिसमें से एक इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और दूसरी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर के तौर पर दी गई है। साथ ही एसयूवी में ब्राउन रंग, 360 डिग्री कैमरा, रूफ रेल, एलईडी हेडलाइट को भी दिया जाएगा।

कब होगी लॉन्‍च

हुंडई की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को भारतीय बाजार में फेस्टिव सीजन के आस पास लॉन्‍च किया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में इस क्रॉसओवर एसयूवी को आठ से 10 लाख रुपये के बीच लॉन्‍च किया जा सकता है। जिसे क्रेटा के नीचे ऑफर किया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

Hyundai Bayon को भारत में Maruti Suzuki Fronx, Toyota Taisor, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon जैसी एसयूवी से कड़ी चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Hyundai Creta N Line Review: शहर और हाइवे पर कितनी बेहतर है एसयूवी, क्या खरीदने में होगा फायदा?