Electric Scooter चलाते समय कौन सी गलतियां करने से बर्बाद हो सकती है बैटरी? पढ़ें और बचाएं हजारों रुपये
भारत में बड़ी संख्या में लोग Electric Scooter चलाते हैं। कई लोग पहली बार स्कूटर चलाते हैं और जानकारी न ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Electric Scooter की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जा रहा है। कई लोग पेट्रोल स्कूटर की जगह अब इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते हैं। लेकिन पहली बार चलाते हुए लापरवाही करते हैं और स्कूटर को नुकसान पहुंचा देते हैं। किन बातों का ध्यान रखते हुए पहली बार स्कूटर चलाने पर नुकसान से बचा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
तुरंत न बढ़ाए स्पीड
पेट्रोल स्कूटर की तरह कई लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी चलाते हैं। ऐसा करते हुए वह तुरंत स्पीड को बढ़ा देते हैं। इस तरह से अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाया जाता है तो इसका बुरा असर बैटरी पर होता है। बैटरी तेजी से डिस्चार्ज होने लगती है। इसकी जगह स्कूटर की स्पीड को धीरे धीरे बढ़ाना चाहिए।
धूप में खड़ा रखना
एक ओर जहां पेट्रोल स्कूटर को धूप में खड़ा रखने पर भी कोई नुकसान नहीं होता, वहीं चलाने के बाद अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर को धूप में घंटों के लिए खड़ा रखा जाता है तो इससे भी नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी जगह स्कूटर को पेड़ के नीचे खड़ा किया जा सकता है।
तुरंत न करें चार्ज
स्कूटर चलाकर घर पहुंचने के बाद कुछ लोग स्कूटर को तुरंत चार्जिंग पर लगा देते हैं। ऐसा करने से भी बैटरी पर बड़ा नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है। इसकी जगह स्कूटर खड़ा करने के आधे या एक घंटे बाद चार्ज करते हैं तो बैटरी की उम्र बढ़ जाती है।
फास्ट चार्जिंग का लगातार उपयोग न करें
नए स्कूटर्स में फास्ट चार्जिंग की सुविधा को भी दिया जा रहा है। जिस कारण लोग समय बचाने के लिए अपने स्कूटर को बार बार फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं। इस तरह से लंबे समय तक चार्जिंग करते हैं तो बैटरी की उम्र काफी तेजी से कम हो जाती है। इसकी जगह स्कूटर को सामान्य चार्जर से चार्ज करें, जरुरत हो तो फास्ट चार्जर से चार्ज करना चाहिए।
