TATA, Mahindra या Kia; कौन सी डीजल SUV देती है सबसे ज्यादा माइलेज, कीमत 9 लाख से शुरू
Best Diesel SUVs: अगर आप 15 लाख के बजट 10 लाख तक के बजट में बढ़िया डीजल SUV चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ विकल्पों के बारे में बताएंगे। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में भले ही डीजल कारों की बिक्री कम हो रही है लेकिन SUV सेगमेंट में लोग आज भी इन्हें पसंद करते हैं। इसकी वजह इनका बेहतरीन टॉर्क, लंबी दूरी तय करने की क्षमता, बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज है। अगर आप 15 लाख रुपए तक के बजट में Diesel SUV ढूंढ रहे हैं जो पावरफुल भी हो और माइलेज भी किफायती हो तो हम आपको यह बढ़िया विकल्प बताएंगे।
TATA Nexon
TATA Nexon सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली डीजल SUV है। इसके AMT वर्जन का माइलेज 24.08kmpl (ARAI) है जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। वहीं, मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह 23.23kmpl का माइलेज देती है। इसमें 1.5 लीटर की डीजल इंजन मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.83 लाख रुपए है।
Kia Sonet
यह डीजल SUV स्टाइलिश होने के साथ-साथ शानदार फीचर्स और बेहतरीन माइलेज भी देती है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों विकल्पों में आता है।
किआ सोनेट: स्टाइल और फीचर्स का मेल
किआ सोनेट स्टाइलिश होने के साथ-साथ शानदार फीचर्स और बेहतरीन माइलेज भी देती है। अपने प्रीमियम फीचर्स और दमदार डीजल इंजन की वजह से यह युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इसका मैनुअल वेरिएंट अधिकतम 22.3kmpl का तो वहीं AMT वेरिएंट 18.6kmpl का माइलेज देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.99 लाख रुपए है।
Mahindra XUV 3XO
Mahindra की XUV 3XO अपने साइज के हिसाब से सबसे पावरफुल काम्पैक्ट SUVs में से एक है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। इसका माइलेज AMT के लिए 21.2kmpl (ARAI) को वहीं मैनअल वेरिएंट के लिए 20.6kmpl (ARAI) है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 9 लाख की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के साथ आती है।