विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

TATA Nexon से Maruti Fronx तक; कौन है देश की 5 सबसे सस्ती CNG SUV, 7 लाख कीमत और 28 का माइलेज

Published: Wed, 26 Aug 2026 05:29 PM (IST)

5 Most Affrdable CNG SUV: बढ़ती पेट्रोल-डीजल कीमतों के बीच अगर आप 10 लाख रुपए के बजट में एक बेहतरीन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से लोग अब CNG गाड़ियों को खरीदना पसंद कर रहे हैं। अगर आपका बजट 10 लाख तक का है और एक बढ़िया CNG SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो बाजार में कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। आइए जानते हैं भारत में बिकने वाली 5 सबसे सस्ती CNG SUV के बारे में।

TATA Punch iCNG

TATA Punch देश की सबसे सुरक्षित और सस्ती माइक्रो SUVs में से एक है। इसमें कंपनी का खास ट्विन-सिलिंडर टेक्नोलॉजी मिलती है जिससे वजह से बूट स्पेस में सामान रखने के लिए काफी जगह मिल जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.75 लाख रुपए यह लगभग 26.9Km/kg का माइलेज देती है।

Maruti Suzuki Fronx CNG

अगर आपको थोड़ा स्पोर्टी और Coupe स्टाइल डिजाइन पसंद है तो Maruti Fronx एक शानदार विकल्प है। यह कार अपनी बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है। इसका माइलेज लगभग 28.51km/kg है और इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.89 लाख रुपए है।

Hyundai Exter CNG

Hyundai Exter अपने सेगमेंट में फीचर्स के मामले में काफी आगे है। इसमें सनरूफ, 6 एयरबैग्स और डु्अल-सिलिंडर CNG सेटप मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7 लाख रुपए से शुरू होती है और लगभग 27.1km/kg का माइलेज देती है।

Toyota Urban Cruiser Taisor CNG

Toyota की यह कॉम्पैक्ट SUV Maruti Fronx पर ही आधारित है लेकिन इसका फ्रंट ग्रिल और टोयोटा की बैजिंग इसे थोड़ा अलग लुक देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.45 लाख रुपए है और यह लगभग 28.5km/kg का माइलेज देती है।

TATA Nexon iCNG

अगर आप थोड़ी बड़ी और ज्यादा मजबूत कॉम्पैक्ट SUV चाहते हैं तो बता दें कि TATA Nexon देश की पहली टर्बो-पेट्रोल CNG कार है। इसमें भी ट्विन-सिलिंडर तकनीक दी गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपए से शुरू होती है और इसका माइलेज करीब 24km/kg है।

यह भी पढ़ें- TATA-Mahindra को टक्कर देगी Vinfast की ये नई इलेक्ट्रिक SUV, 33 मिनट में चार्ज और 326 किमी की रेंज