Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AC फुल पर चलाने के बाद भी कार देगी तगड़ा माइलेज, बस जान लें ये 5 सिंपल ट्रिक्स

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 06:54 PM (IST)

    Car Mileage Tips: भयंकर गर्मी में कार का AC चलाने से पेट्रोल जल्दी खत्म होने का डर रहता है। लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप अपनी कार को ठंडा भी रख सक ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में कार के अंदर बैठना किसी भट्टी में बैठने जैसा होता है। ऐसे में AC चलाना मजबूरी बन जाता है लेकिन इस बात का डर रहता पेट्रोल का खर्च बढ़ जाएगा। अगर आप कुछ स्मार्ट तरीके अपनाएं तो आपकी कार ठंडी भी रहेगी और माइलेज पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

    गर्म हवा बाहर निकालें

    धूप में खड़ी कार के अंदर की हवा बाहर के तापमान से भी ज्यादा गर्म हो जाती है। कार स्टार्ट करते ही तुरंत AC न चलाएं। पहले सभी खिड़कियां नीचे करें और 1-2 मिनट तक कार चलाएं। इससे अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाएगी। इसके बाद खिड़की बंद करके AC ऑन करें। इससे केबिन जल्दी ठंडा होगा।

    रीसर्क्युलेशन मोड का इस्तेमाल करें

    AC ऑन करने के कुछ देर बाद बटन पैनल Recirculation मोड ऑन कर दें। यह बाहर की गर्म हवा खींचने के बजाय अंदर की ठंडी हवा को ही घुमाता रहता है। इससे कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है और माइलेज बढ़ता है।

    वेंटिलेशन और पार्किंग

    कोशिश करें कि कार हमेशा छांव में खड़ी करें। अगर धूप में खड़ी करनी पड़े तो खिड़की के शीशे आधा सेंटीमीटर खुला छोड़ दें जिससे हवा पास होती रहे। कार के डैशबोर्ड पर सनशेड का इस्तेमाल करें, इससे अंदर का तापमान कम रहता है।

    खबरें और भी

    AC फिल्टर की सफाई

    अगर आपका AC फिल्टर गंदा है तो कूलिंग कम होगी और इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। हर सर्विस पर या महीने में एक बार फिल्टर जरूर चेक करवाएं। साफ फिल्टर से हवा का बहाव बेहतर होता है और पेट्रोल की बचत होती है।

    सही समय पर खिड़की बंद करें

    शहर में कम रफ्तार पर आप खिड़की खोलकर काम चला सकते हैं लेकिन हाईवे पर तेज रफ्तार में खिड़की खोलना भारी पड़ता है। तेज रफ्तार में खुली खिड़की से हवा का दबाव बढ़ जाता है जिससे माइलेज गिर जाता है। हाईवे पर हमेशा खिड़की बंद करके AC चलाना ही सस्ता पड़ता है।

    यह भी पढ़ें- Skoda की इन कारों पर मिल रहा 3 लाख तक का बंपर डिस्काउंट, लिस्ट में Kushaq और Slavia भी शामिल