अगर आपका मूलांक 1 या 4 है, तो जानिए कैसा रहेगा आपका भविष्य और पार्टनर के साथ रिश्ता
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 और 4 वाले व्यक्तियों का रिश्ता बेहद खास और संतुलित हो सकता है, बशर्ते ...और पढ़ें

बेहद खास होती है मूलांक 1 और 4 की जोड़ी (Picture Credit- AI Generated))

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक शास्त्र में मूलांक को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव, करियर और आर्थिक स्थिति के साथ-साथ उसकी खूबियों और कमजोरियों के बारे में भी पता लगाया जा सकता है। हर मूलांक का एक स्वामी ग्रह होता है, जिसका गहरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
अंक शास्त्र के अनुसार, ऐसे दो मूलांक हैं जिनके बीच का संबंध बहुत स्थायी और संतुलित हो सकता है, लेकिन उनके बीच अच्छी समझ हो। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इन मूलांक के बारे में।
कौन-से हैं वो मूलांक?
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। वहीं, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु हैं।
कैसी होती है यह जोड़ी?
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 और 4 वालों की जोड़ी एक-दूसरे के प्रति बेहद आकर्षित होती है। ये लोग एक-दूसरे को बहुत सम्मान देते हैं और बातों को गहराई से समझते हैं। इसलिए इनका रिश्ता बेहद खास माना जाता है। मूलांक 1 वालों में एक अलग तरह का आत्मविश्वास होता है, जो मूलांक 4 वालों को अपनी ओर खींचता है।
मूलांक 4 वाले पार्टनर रिश्ते में बहुत वफादारी और समर्पण लेकर आते हैं, जबकि मूलांक 1 वाले पार्टनर परिवार की सुरक्षा, आर्थिक स्थिति और भविष्य की दिशा तय करने की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। अगर ये दोनों मूलांक वाले जीवन में एक साथ मिलकर चलें, तो इनकी जोड़ी बेहद सफल होती है और रिश्ते में मजबूती आती है। आपसी विश्वास की वजह से ये लोग जीवन की किसी भी चुनौती का डटकर सामना करते हैं।
कैसी होती है आर्थिक स्थिति?
अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वालों की आर्थिक स्थिति सामान्य तौर पर काफी मजबूत रहती है। ये लोग आर्थिक मामलों में आत्मनिर्भर होते हैं और अपनी कड़ी मेहनत से धन कमाते हैं।
वहीं, मूलांक 4 वाले लोग भी बहुत मेहनती होते हैं और पैसों से जुड़े फैसले बेहद सोच-समझकर लेते हैं। लेकिन इनके जीवन में कई बार आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- हमेशा भीड़ से अलग हटकर पहचान बनाते हैं इन मूलांकों वाले लोग, क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल ?
यह भी पढ़ें- लव लाइफ न्यूमरोलॉजी : अपने मूलांक के आधार पर जानें 'प्रेम विवाह' के कितने चांस हैं ?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
