विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: आपकी जन्म की तारीख बताएगी, आपके लिए कौन-सा रंग है भाग्यशाली

Updated: Fri, 28 Nov 2025 01:02 PM (IST)

अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति की जन्मतिथि से उसके मूलांक का पता चलता है, जो उसके स्वभाव और जीवन के बारे में बताता है। प्रत्येक मूलांक के लिए एक विशेष ...और पढ़ें

lucky color according to Mulank (AI Generated Image)

lucky color according to Mulank (AI Generated Image)

HighLights

  1. अंक ज्योतिष में माना गया है मूलांक का विशेष महत्व।

  2. हर मूलांक का होता है किसी-न-किसी ग्रह से संबंध।

  3. मूलांक से पता लगा सकते हैं अपना शुभ रंग।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की जन्म की तारीख विशेष महत्व रखती है, क्योंकि इससे उस व्यक्ति के स्वभाव से लेकर करियर तक के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ऐसे में आज हम आपको मूलांक के अनुसार शुभ रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मूलांक के अनुसार शुभ रंग

  • मूलांक 1 - जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुआ है, उनकी मूलांक 1 होगा। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। गोल्डन व पीला रंग शुभ माना गया है।
  • मूलांक 2 - मूलांक 2 उन लोगों का होता है, जिसका जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से है। ऐसे में इन लोगों के लिए सिल्वर या फिर सफेद रंग को शुभ माना जाता है।
  • मूलांक 3 - जिस जातकों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है, उसका मूलांक 3 होता है। इनका ग्रह स्वामी गुरु (बृहस्पति) होता है। ऐसे में मूलांक 3 के जातकों के लिए नारंगी या संतरी रंग को शुभ माना गया है।
  • मूलांक 4 - मूलांक 4 के लोगों की जन्म तिथि 4, 13, 22 या फिर 31 होती है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह राहु हैं। अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 4 वालों के लिए फॉरेस्ट ग्रीन रंग शुभ होता है।

Green I

(Picture Credit: Freepik)

  • मूलांक 5 - जिस किसी जातक का जन्म किसी महीने की 5,14 या फिर 23 तारीख हुआ होता है, उसका मूलांक 5 होता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं। अंक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, आपके मूलांक के लिए फिरोजा, हल्के हरे और भूरे रंग शुभ रहने वाले हैं।
  • मूलांक 6 - जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। इस मूलांक के लिए हल्के गुलाबी रंग को शुभ माना गया है।
  • मूलांक 7 - मूलांक 7 उन लोगों का होता है, जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो। ये मूलांक केतु ग्रह द्वारा शासित है। ऐसे में गहरा नीला या इंडिगो रंग आपको अच्छे परिणाम देगा।
Page 25 | Warm color scheme Images - Free Download on Freepik
(Picture Credit: Freepik)
  • मूलांक 8 - मूलांक 8 के लोगों की जन्मतिथि 8, 17 या फिर 26 होती है। इस मूलांक के संबंध शनि ग्रह से है।
  • मूलांक 9 - अंक ज्योतिष के अनुसार, जिस व्यक्ति का जन्म किसी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के ग्रह स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में आपके लिए बैंगनी, लाल और मैरून जैसे रंग शुभ रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें - Jyotish Tips: चांदी पहनने से किन्हें मिल सकता है फायदा, ध्यान रखें ये जरूरी नियम

यह भी पढ़ें- Numerology: ग्रीन फ्लैग कहलाते हैं इस मूलांक के लोग, पार्टनर पर लुटाते हैं जान

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

खबरें और भी