विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Numerology: ग्रीन फ्लैग कहलाते हैं इस मूलांक के लोग, पार्टनर पर लुटाते हैं जान

Updated: Tue, 25 Nov 2025 04:03 PM (IST)

अंक ज्योतिष में मूलांक का विशेष महत्व है, जो व्यक्ति की जन्म की तारीख पर आधारित होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज हम आपको कुछ ऐसे मूलांक के ब ...और पढ़ें

ये मूलांक रखते हैं पार्टनर का पूरा ध्यान (AI Generated Image)

ये मूलांक रखते हैं पार्टनर का पूरा ध्यान (AI Generated Image)

HighLights

  1. मूलांक से जान सकते हैं व्यक्ति का स्वभाव।

  2. हर मूलांक में पाए जाते हैं अलग गुण।

  3. पार्नटर की हर जरूरत का ख्याल रखते हैं ये मूलांक।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष में व्यक्ति की जन्म की तारीख विशेष महत्व रखती है। व्यक्ति के मूलांक से कई बातों का पता लगा सकते हैं। इससे आपके स्वभाव से लेकर करियर तक के बारे में पता लगया जा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन-से मूलांक के जातकों को ग्रीन फ्लैग का टैग मिलता है।

पार्टनर पर करते हैं विश्वास 

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का संबंध चंद्रमा से माना गया है। ऐसे में मूलांक 2 के लोग बहुत ही दयालु व संवेदनशील होते हैं। साथ ही यह लोग अपने पार्टनर की हर जरूरत का पूरा ख्याल रखते हैं और उनपर पूरा विश्वास जताते हैं।

Partner i

(AI Generated Image)

अपने पार्टनर का रखते हैं ध्यान

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 5,14 या फिर 23 तारीख को होता है, उनका  मूलांक 5 होता है। इन मूलांक के स्वामी ग्रह बुध हैं, जो ज्ञान और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। ऐसे में इस मूलांक के जातक काफी बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये लोग अपने पार्टनर का खूब ध्यान रखते हैं और उन्हें मोटिवेट भी करते रहते हैं।

Partner i (1)

(AI Generated Image)

हर कदम पर देते हैं साथ

जिन जातकों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है। अंक शास्त्र के अनुसार, इस मूलांक का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। शुक्र प्रेम, सौंदर्य और धन के कारक हैं। ऐसे में इस मूलांक के जातक आकर्षक और प्रेम करने वाले होते हैं।

खबरें और भी

ये जातक अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं और उन्हें किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने देते। साथ ही मूलांक 6 के लोग हर कदम पर अपने पार्टनर का साथ देते हैं।

यह भी पढ़ें - Numerology: प्यार के मामले में कैसी होती है मूलांक 1 वालों की किस्मत, ये आदतें बनाती हैं इन्हें खास

यह भी पढ़ें - Numerology: अपनी पर्सनल लाइफ को पूरी तरह से सीक्रेट रखते हैं इस मूलांक के लोग 

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।