विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंक ज्योतिष: मूड स्विंग्स की क्वीन होती हैं इन 4 मूलांक की लड़कियां, ड्रामे में भी हैं सबसे आगे

Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

न्यूमरोलॉजी के मुताबिक, कुछ तारीखों पर जन्मी लड़कियां काफी इमोशनल और ड्रामेबाज स्वभाव की होती हैं। जानिए वो कौन से मूलांक हैं और उनके मिजाज और आदतों क ...और पढ़ें

इन मूलांक की लड़कियों के होते हैं खूब नखरे (AI-Generated Image)

इन मूलांक की लड़कियों के होते हैं खूब नखरे (AI-Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर इंसान की अपनी एक अलग पर्सनैलिटी होती है, लेकिन अंक ज्योतिष (Numerology) की मानें तो आपकी जन्म की तारीख आपके स्वभाव का आईना होती है। आप जैसे भी होते हैं आपकी डेट ऑफ बर्थ सबकुछ रिवील कर सकती है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लड़कियां किसी भी बात पर बहुत जल्दी रिएक्ट कर देती हैं या उस बात का बतंगड़ बना देती हैं।

न्यूमरोलॉजी में इसे उनके मूलांक और स्वामी ग्रह का असर माना गया है। आइए इस आर्टिकल में जानेंगे कि वे कौन-कौन से मूलांक हैं, जिनसे जुड़ी लड़कियां थोड़ी ड्रामेबाज और अटेंशन सीकर होती हैं।

1. मूलांक 2 (जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)

इस मूलांक का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा के घटते-बढ़ते रूप की तरह ही इन लड़कियों के मूड स्विंग्स भी बहुत तेज होते हैं। ये दिल से बेहद संवेदनशील और भावुक होती हैं। अगर इन्हें जरा सा भी लगे कि पार्टनर या दोस्त इन्हें इग्नोर कर रहा है, तो ये तुरंत इमोशनल हो जाती हैं। छोटी-सी बात पर आंसू बहाना और फिर थोड़ी देर में सामान्य हो जाना इनकी खास आदत होती है। ऐसी लड़कियों के साथ कभी-कभी एडजस्ट करना भी काफी मुश्किल हो जाता है।

2. मूलांक 3 (जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)

इस मूलांक पर गुरु (बृहस्पति) का प्रभाव रहता है। ये लड़कियां स्वभाव से काफी बातूनी, क्रिएटिव और एक्सप्रेसिव होती हैं। इन्हें किसी भी महफिल का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना पसंद होता है। अगर इन्हें लगे कि लोगों का ध्यान इनके अलावा किसी और पर जा रहा है, तो ये बातों में बॉलीवुड स्टाइल का मिर्च-मसाला लगाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं।

3. मूलांक 5 (जन्म तारीख: 5, 14, 23)

बुध ग्रह के प्रभाव वाले इस मूलांक की लड़कियां काफी तेज-तर्रार और चंचल स्वभाव की होती हैं। इनमें धैर्य की कुछ ज्यादा ही कमी होती है। अगर कोई काम इनकी प्लानिंग के मुताबिक न हो, तो ये तुरंत पैनिक मोड में आ जाती हैं और बात को बढ़ा देती हैं। हालांकि, इनका गुस्सा जितनी जल्दी आता है, उतनी ही जल्दी शांत भी हो जाता है।

खबरें और भी

4. मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18, 27)

मंगल ग्रह का असर होने की वजह से इनमें एनर्जी और पैशन कूट-कूटकर भरा होता है। इनका ड्रामा रोने-धोने वाला नहीं, बल्कि हाई-वोल्टेज एंगर वाला होता है। ज़रा सी बात बिगड़ने पर यह किसी भी हद तक बहस कर सकती हैं और अपनी बात साबित करने के लिए पूरा माहौल गर्म कर देती हैं।

यह भी पढ़ें- मूलांक 3 वालों को इन तारीखों में जन्मे लोगों से भूलकर भी नहीं करनी चाहिए शादी, जीवनभर रहता है मनमुटाव

यह भी पढ़ें- इन 2 मूलांक के लोग क्यों माने जाते हैं 'पावर कपल'? इनके रिश्ते के बारे में क्या कहता है अंक ज्योतिष

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।