मूलांक 3 वालों को इन तारीखों में जन्मे लोगों से भूलकर भी नहीं करनी चाहिए शादी, जीवनभर रहता है मनमुटाव
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वालों को मूलांक 6 के लोगों से शादी करने से बचना चाहिए। गुरु और शुक्र के प्रभाव वाले इन मूलांकों के विपरीत स्वभाव के का ...और पढ़ें

मूलांक 3 और 6 की शादी: अंक ज्योतिष में जानें क्यों नहीं बनती बात (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अंक ज्योतिष के अनुसार सभी जन्म तिथियों के लिए एक मूलांक होता है जो उनके स्वभाव के बारे में बताता है।
ऐसा कहा जाता है कि आपका जो भी मूलांक होता है उनके ऊपर किसी न किसी ग्रह का शासन होता है जो व्यक्ति के स्वाभाव और आदतों का निर्धारण करते हैं। जब बात आती है शादी की तो सभी मूलांक एक दूसरे के अनुकूल नहीं होते हैं और इनमें आपसी मतभेद भी हो सकते हैं।
जिस तरह ज्योतिष में कुंडली मिलान का विशेष महत्व होता है उसी तरह अंक ज्योतिष भी आपके लिए सही या गलत मूलांकों के बारे में जानकारी देता है।
अगर आपका मूलांक 03 है और आप शादी की योजना बना रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान देने की जरूरत है कि कुछ ऐसे मूलांक हैं जिनसे शादी करना आपके लिए अच्छा नहीं है। आए जानें कौन सी हैं वो जन्म तिथियां जो मूलांक 3 के लिए ठीक नहीं हैं।
मूलांक 3 के लोग कैसे होते हैं
ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 3,12 या 21 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 माना जाता है। इस अंक पर गुरु का प्रतिनिधित्व होता है जिसकी वजह से इस मूलांक के लोग बुद्धि से बहुत तेज माने जाते हैं और हमेशा सबसे आगे रहना पसंद करते हैं।
ये लोग अपने करियर में भी बुलंदियां हासिल करते हैं और इनकी क्रिएटिविटी बहुत ज्यादा होती है। इन लोगों की कमांडिंग पावर इनकी बहुत स्ट्रांग होती है इसी वजह से ये वर्कप्लेस ही नहीं बल्कि रिश्तों में भी थोड़े डोमिनेटिंग होते हैं।
खबरें और भी
ये लोग हर बात को सोच-समझकर ही बोलते हैं। जब बात शादी की आती है तो इनके साथ कुछ मूलांकों की जोड़ी बहुत अनुकूल होती है, लेकिन इन्हें कुछ मूलांकों के साथ शादी से बचना चाहिए।
मूलांक 3 को किससे शादी नहीं करनी चाहिए?
अंक ज्योतिष की मानें तो मूलांक 3 के लोगों को भूलकर भी मूलांक 6 के लोगों से शादी नहीं करनी चाहिए। मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं जो सुख के दाता माने जाते हैं।
मूलांक 6 के लोग लग्जरी पसंद होते हैं और इस अंक वालों को जीवन में फेम, नेम, बिजनेस, सक्सेस सब कुछ मिलता है। यही नहीं इनके लिए जीवन में विदेश यात्रा के योग भी बनते हैं। ये लोग अपने आराम के लिए हर एक सुविधा जुटाना पसंद करते हैं। यह मूलांक हर तरह के सुखों को चाहने वाले या यूं कहे कि हर प्रकार के सुखों को भोग करने के लिए ही जन्म लेते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 होता है।
अंक ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि मूलांक 3 और 6 को आपस में शादी नहीं करनी चाहिए। इसका कारण यह है कि 3 नंबर यानी कि बृहस्पति का नंबर। ज्ञान का भंडार होने के साथ हर जगह से ज्ञान ही बटोरता है और उनका फोकस कभी अपने ऐशो आराम पर नहीं होता है। ये लोग जहां भी जाते हैं अपने ज्ञान से एक अलग पहचान बनाते हैं।
वहीं 6 नंबर वाले पैसों को अहमियत देते हैं। दोनों का विपरीत स्वाभाव आपसी कलह-कलेश का करण बन सकता है, इसलिए मूलांक 3 और 6 को आपस में शादी से मना किया जाता है।
अगर आपका मूलांक भी 3 है तो आपको शादी से पहले ध्यान देना चाहिए कि मूलांक 6 वालों से शादी करने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें- मूलांक 2 वाले भूलकर भी न करें इन जन्म तिथि के लोगों से शादी, रिश्ते में हमेशा बनी रहेगी अनबन
यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वालों के लिए किन जन्म तिथियों के लोग होते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर? अंक ज्योतिष में पढ़ें इसका राज
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।