गुस्सा आता है जल्दी, लेकिन दिल के बुरे नहीं होते इन 4 राशियों के लोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लोग जल्दी गुस्सा हो जाते हैं, लेकिन उनके मन में किसी के लिए ...और पढ़ें

कैसा होता है इन राशियों का स्वभाव? (AI-Generated Image)
HighLights
मेष राशि के लोग गुस्सैल लेकिन साफ दिल वाले माने जाते हैं
सिंह राशि के जातक स्वाभिमानी और उदार स्वभाव के होते हैं
वृश्चिक राशि के लोग भावुक और वफादार माने जाते हैं
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कई बार हम ऐसे लोगों से मिलते हैं जो छोटी-सी बात पर नाराज हो जाते हैं। उनकी आवाज ऊंची हो सकती है, वे तुरंत प्रतिक्रिया दे सकते हैं या अपनी बात खुलकर कह सकते हैं। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं होता कि वे दिल के बुरे हैं। ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियों के बारे में माना जाता है कि उनका स्वभाव थोड़ा उग्र हो सकता है, लेकिन उनके मन में किसी के लिए गलत भावना नहीं होती। वो जल्द गुस्सा जरूर होते हैं, लेकिन उतनी ही जल्दी नॉर्मल भी हो जाते हैं।
इस आर्टिकल में हम उन्हीं चार राशियों के बारे में बात करेंगे जिनका गुस्सा बिलकुल पानी के बुलबुले की तरह होता है-
मेष राशि
मेष राशि के लोग काफी जोशीले और ऊर्जावान माने जाते हैं। इन्हें गलत बात बिल्कुल पसंद नहीं आती, इसलिए जब कुछ इनके मन के खिलाफ होता है तो ये तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दे देते हैं। कई बार इनका गुस्सा लोगों को चौंका सकता है, लेकिन सच्चाई यह है कि ये ज्यादा देर तक नाराज नहीं रहते।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए अपने स्वाभिमान से बढ़कर कुछ नहीं होता। अगर कोई उनकी भावनाओं या सम्मान को ठेस पहुंचाए तो वे तुरंत नाराज हो सकते हैं। हालांकि, उनका गुस्सा अक्सर परिस्थितियों तक ही सीमित रहता है। ये लोग दिन के बेहद उदार होते हैं और अपनों के लिए हर संभव मदद करने को तैयार रहते हैं। यही वजह है कि गुस्सा होने के बावजूद लोग इस राशि के लोगों पर भरोसा करते हैं।

(AI-Generated Image)
वृश्चिक राशि
इस राशि के लोग किसी की भावनाओं को बहुत ही गहराई से महसूस करते हैं। भले ही, बाहर से ये मजबूत और सख्त नजर आते हैं, लेकिन अंदर से काफी संवेदनशील हो सकते हैं। जब इन्हें किसी अपने से धोखा या उपेक्षा महसूस होती है, तब इनका गुस्सा सामने आता है। इनके गुस्से के पीछे बुरी नीयत नहीं अक्सर भावनाएं छिपी होती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातक साफ-सुथरी बातें करने में भरोसा रखते हैं। इन्हें दिखावा या झूठ पसंद नहीं होता। कई बार इनकी बेबाकी लोगों को कठोर लग सकती है और यही कारण है कि इनके मामले में विवाद की स्थिति भी बन सकती है। लेकिन, इनका मकसद किसी को चोट पहुंचाना नहीं होता। ये सच बोलने और सही बात का साथ देने में विश्वास रखते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के लोग स्वभाव से थोड़े गुस्सैल हो सकते हैं, लेकिन उनके दिल में छल-कपट नहीं होता। वे अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय खुलकर व्यक्त करते हैं और रिश्तों में ईमानदारी को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं।
यह भी पढ़ें- इन 4 राशियों के लिए सोना है बेहद शुभ, पहनते ही खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते, ये राशियां रहें अलर्ट
यह भी पढ़ें- शॉर्ट टेम्पर्ड होती हैं ये राशियां: पल भर में खो देती हैं आपा, फिर बाद में पछताने के अलावा कुछ नहीं बचता
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
