Makar Rashi Personality: शांत स्वभाव और फौलादी इरादे, कुछ ऐसे होते हैं मकर राशि के जातक
मकर राशि के जातकों का व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली होता है। जानें इनके करियर, लव लाइफ और उन खूबियों के बारे में जो इन्हें भीड़ में भी सबसे अलग बनाती हैं।

Capricorn Personality Traits: मकर राशि के जातकों की खूबियां और कमियां।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में मकर राशि को चक्र की दसवीं राशि माना गया है, जिसका स्वामी न्याय के देवता शनि हैं। मकर राशि (Capricorn Personality) के जातक अपनी गंभीरता और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। इनके बारे में अक्सर कहा जाता है कि ये शांत समंदर की तरह होते हैं, जिनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। ये लोग भीड़ का हिस्सा बनने के बजाय अकेले चलकर अपना रास्ता बनाना पसंद करते हैं और इसी वजह से ये अकेले रहकर भी राजा की तरह जीवन जीते हैं। आइए जानते हैं कि मकर राशि के जातकों का व्यक्तित्व, करियर और लव लाइफ कैसी होती है?

AI Generated Image
मकर राशि की खूबियां
- मकर राशि के जातकों का सबसे बड़ा गुण उनका धैर्य है। ये किसी भी काम में जल्दबाजी नहीं करते। पृथ्वी तत्व की राशि होने की वजह से ये बहुत व्यावहारिक होते हैं।
- ये समय के पाबंद होते हैं और अपने उसूलों से समझौता नहीं करते।
- एक बार अगर ये कुछ ठान लें, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। बाधाएं इन्हें रोकने के बजाय और मजबूत बनाती हैं।
- ये अपनी योजनाएं गुप्त रखना पसंद करते हैं और सफलता मिलने पर ही शोर मचाते हैं।
करियर
करियर के मामले में मकर राशि वाले बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं। शनि के प्रभाव की वजह से इन्हें सफलता थोड़ी देरी से मिल सकती है, लेकिन वह स्थायी होती है।
- ये जातक बेहतरीन मैनेजर, राजनेता, बिजनेसमैन और इंजीनियर साबित होते हैं।
- ये वर्कहोलिक होते हैं, जो अपने काम को ही पूजा मानते हैं।
- इनकी खास बात यह है कि ये शून्य से शुरुआत करके शिखर तक पहुंचने की क्षमता रखते हैं।
लव लाइफ
प्यार के मामले में मकर राशि के लोग थोड़े रिजर्व स्वभाव के होते हैं। ये आसानी से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते, लेकिन एक बार किसी के साथ जुड़ जाएं तो पूरी निष्ठा निभाते हैं।
- ये दिखावे के बजाय दिल से साथ निभाने में भरोसा रखते हैं।
- अपने पार्टनर के प्रति ये बेहद जिम्मेदार होते हैं।
- इनके लिए परिवार की परंपराएं और सम्मान सबसे ऊपर होता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।
