विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन-सी 3 राशियां नौकरी से ज्यादा बिजनेस में होती हैं सफल? क्या आप भी हैं इनमें से एक

Published: Fri, 26 Jun 2026 07:01 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियां नौकरी से ज्यादा बिजनेस में सफल होती हैं। मेष, सिंह और वृश्चिक राशि के ...और पढ़ें

नौकरी से बेहतर बिजनेस में सफल होती हैं ये राशियां (Picture Credit: Magnific)

नौकरी से बेहतर बिजनेस में सफल होती हैं ये राशियां (Picture Credit: Magnific)

HighLights

  1. मेष, सिंह, वृश्चिक राशियां व्यापार में विशेष सफल होती हैं।

  2. इनमें जन्मजात उद्यमी गुण और दृढ़ इच्छाशक्ति होती है।

  3. निडरता, नेतृत्व क्षमता, रणनीतिक सोच सफलता की कुंजी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि चक्र की बारह राशियों में से कुछ ऐसी हैं जो नौकरी की जगह बिजनेस में ज्यादा सफल होती हैं। इन राशियों के लोग यदि नौकरी की जगह या नौकरी के साथ अपना बिजनेस शुरू करते हैं तो उन्हें उससे जीवन में बहुत ज्यादा सफलता मिलती है और वो बिजनेस को अपनी बुलंदियों तक पहुंचाते हैं।

इन राशियों के लोगों में जन्म से ही एक अच्छा बिजनेसमैन बनने के गुण पाए जाते हैं। इन राशि के लोगों की काम को लेकर कुशलता और उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति उन्हें और ज्यादा निपुण बनाती है और आगे बढ़ने में मदद करीत है। ये लोग जिस भी तरह के बिजनेस को शुरू करते हैं उसमें सफल होते हैं। आइए एस्ट्रोलॉजर हर्षदा देसाई से जानें ऐसी राशियों के बारे में।

मेष राशि

मेष राशि का स्वामी मंगल है और ऐसा माना जाता है कि इस राशि के लोगों में अपना काम शुरू करने यानी कि बिजनेस में सफलता पाने के गुण मौजूद होते हैं। वैदिक ज्योतिष में हर व्यक्ति के चार्ट को पूरी तरह से देखा जाता है और उनमें से राशिचक्र की पहली राशि में यह क्षमता होती है कि वो बिजनेस शुरू करे और सफल भी हों। मंगल का प्रभाव मेष राशि को निडर और ऊर्जावान बनने के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देता है जिससे बिजनेस में सफल होने का संयोग बनाता है।

सिंह राशि

सिंह राशि का स्वामी सूर्य को माना जाता है और इसके प्रभाव से ही सिंह राशि वाले किसी भी कार्यक्षेत्र में सबसे आगे होते हैं। अगर हम नौकरी और बिजनेस की बात करें तो सिंह राशि वालों में बिजनेस को आगे बढ़ाने के गुण मौजूद होते हैं। ये जिस बिजनेस की भी शुरुआत करते हैं उसमें उन्हें सफलता जरूर मिलती है। अगर आपकी राशि भी सिंह है तो आप नौकरी के साथ अपना कोई बिजनेस भी कर सकते हैं और सफलता के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों में स्वाभाविक रूप से अपना काम शुरू करने की इच्छा होती है। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है और इस राशि के लोगों में वह मानसिक मजबूती और रणनीतिक सोच होती है जिसकी किसी भी बिजनेस के लिए में जरूरत होती है। ये लोगों को समझ सकते हैं, दबाव में भी शांत रह सकते हैं और लंबी अवधि की योजना पर भी काम कर सकते हैं।

जिस तरह से ये तीन राशियां बिजनेस में ज्यादा सफल होती हैं उसी तरह से कुछ ऐसी भी राशियां हैं जिनके लोग नौकरी या बिजनेस किसी में भी सफल हो सकते हैं। वो राशियां वृषभ और मकर मानी जाती हैं। अगर इन दोनों राशियों के लोग बिजनेस करते हैं तो वो उसमें ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं और नौकरी में भी ये अपनी अलग पहचान बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- गुस्सा आता है जल्दी, लेकिन दिल के बुरे नहीं होते इन 4 राशियों के लोग

यह भी पढ़ें- इन 3 राशियों को जीवन में गुरु का साथ मिल जाए तो छू सकती हैं सफलता की बुलंदियां

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।