विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुंभ राशि वाले इस शुभ रत्न को करें धारण, गुस्सा और जिद हो सकती है कम

Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:30 PM (IST)

अपने गुस्से या जिद्दी स्वभाव से परेशान हैं, तो जानिए आपकी राशि के लिए कौन-सा रत्न शुभ माना जाता है, इसे पहनने का सही तरीका और इससे जुड़ी मान्यताएं। ...और पढ़ें

इस रत्‍न को पहनने से गुस्‍सा आएगा कम । (Picture Credit- AI Generated)

इस रत्‍न को पहनने से गुस्‍सा आएगा कम । (Picture Credit- AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में कुंभ राशि का स्वामी शनि को बताया गया है। इस राशि के लोगों का स्‍वभाव बहुत ही गुस्‍सैल और जिद्दी होता है। यह एक बार किसी चीज के लिए अड़ जाएं, तो फिर इन्‍हें वो चीज हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। हालांकि, कई बार इन लोगों को अपने इस स्‍वभाव की वजह से बहुत तकलीफों का भी सामना करना पड़ता है। अपने जिद्दी स्‍वभाव के कारण कुंभ राशि वाले कई बार बिना कुछ सोचे समझे ही फैसला ले लेते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में कुंभ राशि वालों को अपने इस स्वभाव पर नियंत्रण करने और इसे सुधारने के लिए एक खास रत्न बताया गया है। चलिए हम आपको इस रत्न के बारे में बताते हैं।

कुंभ राशि वालों को कौन सा रत्‍न पहनना चाहिए?

रत्‍नशास्‍त्र के अनुसार कुंभ राशि वालों के लिए नीलम रत्‍न सबसे अच्‍छा माना गया है। दरअसल, ज्‍योतिष शास्‍त्र में शनि को सबसे शक्तिशाली ग्रह बताया गया है। कुंडली में शनि की स्थिति देखकर पता लगाया जा सकता है कि जीवन में कौन सी कठिनाइयां आने वाली हैं। ऐसे में जब शनि अपनी ही राशि में कमजोर स्थिति में होता है, तो जातक का स्‍वभाव जिद्दी, गुस्‍सैल और उदासीन हो जाता है।

नीलम धारण करने से शनि को शांत किया जा सकता है। इसे धारण करने से जातक को चमत्‍कारी लाभ मिल सकते हैं।

kumbh rashi lucky stone

(Picture Credit- AI Generated)

कुंभ राशि वालों को कब धारण करना चाहिए 'नीलम'?

कुंभ राशि वालों को शुक्‍ल पक्ष में पड़ रहे किसी भी शनिवार को नीलम रत्‍न धारण कर लेना चाहिए। नीलम को हमेशा हाथों में धारण करें। शनि कर्मों के देवता होते हैं, हम जो भी कर्म करते हैं अपने हाथों से करते हैं। इसलिए नीलम को हाथों में ही धारण करना चाहिए।

नीलम की अंगूठी को हमेशा मध्यमा उंगली में ही पहनना चाहिए, क्योंकि यह शनि के प्रभाव वाली उंगली होती है।

कुंभ राशि वालों को कैसा नलीम धारण करना चाहिए?

नीलम बहुत ही प्रभावशाली पत्थर है। इसलिए असली और दोषरहित नीलम ही धारण करें। जातक को इस बात का भी ध्यान रखना है कि अपने शरीर के वजन के अनुसार हर 12 किलो पर 1 रत्ती बढ़ाकर ही नीलम पत्थर धारण करें। जैसे- किसी जातक का वजन 60 है तो उसे 5.25 रत्ती का नीलम धारण करना चाहिए। इसे चांदी की अंगूठी में धारण करने से सबसे ज्यादा अच्छे फल प्राप्त होते हैं।

खबरें और भी

अतः आपकी भी यदि कुंभ राशि है और अपने जिद्दी स्वभाव के कारण आपको भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो आपको भी ऊपर बताए गए नियमों का पालन करते हुए नीलम धारण कर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें- कुंभ राशि की सास और मेष राशि की बहू, इन बातों पर कभी नहीं बनती सहमति

यह भी पढ़ें: शनि की साढ़ेसाती में नीलम रत्न पहनना वरदान है या अभिशाप? जान लें क्या कहता है रत्न शास्त्र

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।