विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन 2026: राशि अनुसार भाई को दें ये शुभ उपहार, बढ़ेगा प्यार और मिलेगा तरक्की का आशीर्वाद

Published: Thu, 27 Aug 2026 02:35 PM (IST)

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है, जिसमें बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस त्योहार पर भाई ...और पढ़ें

रक्षाबंधन पर भाई को दें खास तोहफा

रक्षाबंधन पर भाई को दें खास तोहफा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसके सुखी, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना करती है। भाई भी बहन को उसकी रक्षा का वचन देता है। इस खास दिन पर राखी के साथ भाई को उपहार देने की भी परंपरा है।

अगर आप इस रक्षाबंधन अपने भाई के लिए ऐसा तोहफा खरीदना चाहती हैं, जो उसके लिए खास होने के साथ-साथ शुभ भी हो, तो आप उसकी राशि के अनुसार गिफ्ट चुन सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि राशि अनुसार आपको अपने भाई को क्‍या गिफ्ट देना चाहिए। 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का स्वामी मंगल होता है। इस राशि के भाई को आप तांबे से बनी कोई उपयोगी वस्तु या लाल रंग का वस्त्र दे सकती हैं। आप लाल शर्ट, टी-शर्ट या कोई दूसरी पसंदीदा वस्तु भी उपहार में दे सकती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को आराम और अच्छी चीजें पसंद होती हैं। इस राशि के भाई को घड़ी, लेदर वॉलेट या प्रीमियम परफ्यूम दिया जा सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक नई चीजें सीखने और तकनीक में रुचि रखने वाले माने जाते हैं। इनके लिए स्मार्ट गैजेट, वायरलेस एक्सेसरी या उनकी पसंदीदा किताब उपहार देने के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए भावनात्मक जुड़ाव बहुत खास माना जाता है। इस राशि के भाई को चांदी की कोई वस्तु या फोटो फ्रेम दिया जा सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आत्मविश्वासी और आकर्षक व्यक्तित्व वाले माने जाते हैं। इनके लिए तांबे या सोने से जुड़ा कोई सुंदर शोपीस अच्छा उपहार हो सकता है। इसके अलावा पीले रंग के कपड़े भी दिए जा सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को उपयोगी चीजें पसंद आ सकती हैं। इस राशि के भाई को ऑफिस ऑर्गेनाइजर, अच्छा पेन सेट या कोई उपयोगी इलेक्ट्रॉनिक आइटम दिया जा सकता है। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को सुंदर और कलात्मक चीजें पसंद आती हैं। इसलिए भाई को कोई क्रिएटिव गिफ्ट, कलात्मक वस्तु या अच्छा इत्र दिया जा सकता है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के भाई के लिए मेटल का की-चेन, आध्यात्मिक पुस्तक या सुंदर डायरी अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर भाई को लिखने या पढ़ने का शौक है तो उसकी पसंद की किताब भी दी जा सकती है।

धनु राशि

धनु राशि को ज्ञान और आध्यात्मिकता से जोड़ा जाता है। इस राशि के भाई को कोई धार्मिक प्रतीक चिन्ह या पीले रंग की उपयोगी वस्तु दी जा सकती है। 

मकर राशि

मकर राशि के लोग मेहनती और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होते हैं। इनके लिए लेदर एक्सेसरी या कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई उपयोगी वस्तु उपहार में दी जा सकती है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को नई और आधुनिक चीजों में रुचि होती है। इसलिए इस राशि के भाई को कोई आधुनिक गैजेट या स्टील की उपयोगी वस्तु दी जा सकती है। 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का झुकाव आध्यात्मिक और भावनात्मक चीजों की ओर माना जाता है। इस राशि के भाई को आध्यात्मिक पुस्तक, पीतल की मूर्ति या पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दिया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पूजा का शुभ मुहूर्त कब है? सही विधि से भाई की कलाई पर बांधें राखी

यह भी पढ़ें- क्या इस बार भी रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया? कब राखी बांध सकेंगी बहनें? ये है शुभ मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।