सोमवार, बुधवार या रविवार? जानिए सप्ताह के किस दिन पैदा होने वाले लोग होते हैं सबसे स्मार्ट
क्या आप जानते हैं कि आपके जन्म का दिन आपके स्वभाव के बारे में क्या कहता है? सोमवार से रविवार तक जन्मे लोगों की खूबियां। ...और पढ़ें

किस दिन जन्मे होते हैं बुद्धिमान? (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हफ्ते का हर दिन किसी न किसी विशेष ग्रह से जुड़ा होता है। आप जिस भी वार को पैदा होते हैं, उस ग्रह का सीधा प्रभाव आपकी सोच, बुद्धिमत्ता और काम करने के तरीके पर पड़ता है।
आइए इस आर्टिकल के जरिए पढ़ते हैं कि हफ्त में किस दिन जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है। साथ ही, अपनी खूबियां, जीवन पर ग्रहों का प्रभाव और आप कितने स्मार्ट हैं ये भी जानेंगे।
रविवार
यह दिन सूर्य देव का है, जिन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसलिए रविवार को जन्म लेने वाले लोग गजब के आत्मविश्वासी और ऊर्जा से भरे होते हैं। इनमें पैदाइशी लीडरशिप क्वालिटी होती है और ये किसी भी तरह की चुनौती या मुश्किल से घबराते नहीं हैं।
सोमवार
सोमवार का दिन भगवान शिव और चंद्र देव से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा मन का कारक है, इसलिए सोमवार को जन्म लेने वाले लोग बेहद संवेदनशील, शांत और भावुक होते हैं। इनकी कल्पना शक्ति शानदार होती है, जिससे ये रचनात्मक कामों में खूब सफलता पाते हैं।
मंगलवार
वहीं, मंगलवार का सीधा संबंध मंगल ग्रह से है। मंगल को पैदा होने वाले जातक निडर, साहसी और बहुत ज्यादा कर्मठ होते हैं। ये लोग जीवन में जो भी ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी ये कभी हार नहीं मानते हैं।
खबरें और भी
बुधवार
बात करें बुधवार की तो ये दिन बुध ग्रह से संबंधित है, जिसे ज्ञान, तर्क शक्ति और संवाद का कारक माना गया है। ऐसे में जब बात सबसे ज्यादा बुद्धिमान लोगों की आती है तो जवाब हमेशा ही बुधवार होता है। इस दिन जन्मे लोग सबसे ज्यादा बुद्धिमान माने जाते हैं। ये बहुत ही तेज दिमाग वाले और हाजिरजवाब होते हैं।
गुरुवार
गुरुवार के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इसलिए, इस दिन जन्म लेने वाले लोग बहुत ही ज्ञानवान, समझदार और उसूलों वाले होते हैं। इनकी सोच आध्यात्मिक होती है और समाज में इन्हें बहुत सम्मान मिलता है।
शुक्रवार
शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से प्रभावित होता है, जो सौंदर्य और कला का प्रतीक है। शुक्रवार को जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है। इन्हें अच्छी और सुख-सुविधाओं वाली जिंदगी जीना बेहद पसंद होता है।
शनिवार
शनिवार का स्वामी न्याय के देवता शनि देव को माना गया है। इस दिन जन्मे लोग बेहद अनुशासित और मेहनती स्वभाव के होते हैं। अपनी पक्की लगन और मेहनत के दम पर ये लोग जीवन में बहुत बड़ी सफलता हासिल करते हैं।
यह भी पढ़ें- 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है जन्म? आप में छिपी है एक सफल बिजनेसमैन बनने की क्षमता
यह भी पढ़ें- क्या आपका पार्टनर भी पैसों से ज्यादा रिश्तों को देता है अहमियत? न्यूमरोलॉजी से जानें उनका असली स्वभाव
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।