क्या आपका पार्टनर भी पैसों से ज्यादा रिश्तों को देता है अहमियत? न्यूमरोलॉजी से जानें उनका असली स्वभाव
अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक ऐसे हैं जिनके जातक पैसों से ज्यादा रिश्तों को अहमियत देते हैं। चलिए जानते हैं इस लिस्ट में कहीं आपका नाम तो शामिल नह ...और पढ़ें

ये हैं वो 4 लकी मूलांक (AI-Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी की जिंदगी में प्राथमिकताएं यानी प्राइयोरिटी का पैमाना अलग-अलग होता है। किसी के लिए दुनिया की सारी सुख-सुविधाएं और बैंक बैलेंस सबसे जरूरी है। तो वहीं, कुछ लोग अपने परिवार और रिश्तों के लिए किसी भी हद तक हर चीज कुर्बान करने को तैयार रहते हैं। अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, हमारी जन्मतिथि हमारे स्वभाव के कई गहरे राज खोलती है।
न्यूमरोलॉजी में ऐसे कई मूलांक हैं, जिनसे जुड़े लोगों के लिए उनके अपने लोग, अपना परिवार, उनका प्यार और भरोसा ही सबकुछ होता है। आइए, इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि किन तारीखों पर जन्मे लोग पैसों से ज्यादा रिश्तों को अहमियत देते हैं।
मूलांक 2
जो लोग किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को पैदा होते हैं, अंक ज्योतिष में उनका मूलांक 2 माना गया है। इस मूलांक पर चंद्रमा का सीधा प्रभाव रहता है, जिसके कारण ये लोग स्वभाव से बेहद इमोशनल और सेंसिटिव होते हैं। इनके लिए अपने खास लोगों की चेहरे की मुस्कान और उनकी खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। ये खुद से ज्यादा दूसरों की खुशी का ख्याल रखते हैं और किसी का भी दिल दुखाना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता।
मूलांक 6
अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उनका मूलांक 6 है। शुक्र ग्रह के प्रभाव वाले इस मूलांक के जातक अपने पार्टनर, परिवार और दोस्तों के प्रति पूरी तरह से समर्पित (Dedicated) रहते हैं। इनके रिश्ते इनकी जिंदगी का सेंटर पॉइंट होते हैं। अपने रिश्तों में ये लोग तालमेल और प्यार बनाए रखने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं।
खबरें और भी
मूलांक 7
किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। केतु ग्रह से प्रभावित इन लोगों की सोच काफी गहरी और आध्यात्मिक होती है। इन्हें महंगी चीजों, सुख-सुविधाओं या पैसों का बहुत ज्यादा मोह नहीं होता। ये दिखावटी रिश्तों से चिढ़ते हैं और जो रिश्ते दिल से जुड़े हों, सिर्फ उन्हीं को अपनी जिंदगी में जगह देते हैं।
मूलांक 9
जिनका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। मंगल ग्रह के प्रभाव के कारण ये लोग हमेशा दूसरों की मदद के लिए सबसे आगे खड़े मिलते हैं। इनके लिए वफादारी (Loyalty) और सच्चे रिश्ते दुनिया की किसी भी दौलत से कहीं ज्यादा कीमती होते हैं।
यह भी पढ़ें- मूलांक 7 वालों के लिए किन जन्म तिथियों के लोग होते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर? अंक ज्योतिष में पढ़ें इसका राज
यह भी पढ़ें- इन तारीखों पर जन्मे लोग दुनिया की चकाचौंध से रहते हैं दूर, जानिए मूलांक 7 और केतु का यह गहरा कनेक्शन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।